Posts

Showing posts from August 18, 2020

Seventh speech of PM Narendra Modi on Red fort : मोदी सातवीं बार निभाना लालकिला की प्राचीर से

Image
 मोदी सातवीं बार लालकिला की प्राचीर से के. विक्रम राव बहुत बदले हैं नरेंद्र मोदी, राजनीतिक आकार में, निजी प्रभाव में, वैश्विक व्यापकता में और कीर्ति में| कल तक अमरीका उन्हें वीजा नहीं दे रहा था| आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चलकर उनके जिले में आये| कल दो लाख वर्ग किलोमीटर की भूमि के मुख्यमंत्री पद से उन्हें बर्खास्त किया जा रहा था| अब वे तैंतीस लाख वर्गकिलोमीटर भूमि के प्रधानमंत्री दुबारा बन गए|  सोमनाथ से अयोध्या रथ से आने के बीच बिहार के जेल में डाले गए| आज वे अयोध्या में भव्य मन्दिर का शिलान्यास कर आये हैं |  मोदी के खौफ से आक्रामक विस्तारवादी लाल चीन आज भारतीय जमीन से हट रहा है| सरकार को अपनी तर्जनी से संचालित करने वाली सोनिया गाँधी, अब मोदी के साठ  प्रतिशत लोकसभाइयों की तुलना में सदन की दस प्रतिशत भी नहीं रहीं| मोदी का आकार ही नहीं उनके राजबल का भी विस्फोट हुआ है| विश्लेषक और दर्शक आज बेझिझक यह तो मानेंगे ही कि बहत्तर वर्षीय बूढ़े भारत में आज नवयौवन का संचार तो हुआ है| भले ही अगले माह (15 सितम्बर) उसके प्रधान मंत्री सत्तर साल के हो जायें| सोमनाथ से अयोध्या तक में मात्र सारथी रहे नरे