Posts

Showing posts from December 10, 2021

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 मोतिहारी में जल्द होगा अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी मोतिहारी, पू चम्पारण (बिहार): ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से जल्द ही मोतिहारी में एक अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत होने जा रही हैं।यह एकेडमी पूर्वी-चम्पारण के क्रिकेट खेल और खिलड़ियों को एक नए आयाम तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा।             जानकारी देते हुए ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि जिले में उत्कृष्ट व काबिल खिलड़ियों की कोई कमी नही हैं लेकिन सही कोचिंग व मार्गदर्शन नही मिलने के कारण खिलड़ियों की प्रतिभा उस ऊँचाई तक नही पहुँच पाती हैं जिसके वे हकदार हैं।इसके मद्देनजर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में जल्द ही डीएमएस क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ होगा जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का एकेडमी होगा।भारत और विदेश मे इस एकेडमी के 100 से अधिक ब्रांच हैं। एकेडमी में अत्याधुनिक तरीकों से खिलड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।अब मोतिहारी के प्रतिभावान खिलड़ियों को भी एकेडमी के माध्यम से राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय प्रशिक्षक न

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 कोविड सेकेंड डोज टीकाकरण के लक्की ड्रा विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया मोतिहारी, पू चम्पारण (बिहार): आदापुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के द्वार  एक लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया जिसमें लकी ड्रा के माध्यम से 11 विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया| कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूक  करना है| इस कार्यक्रम मे केयर इंडिया के  प्रखंड प्रबंधक श्री नारायण सिंह ने बताया कि इस आयोजन से लोगों के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर बहुत बड़ा संदेश जाएगा ।  मौके पर मौजूद वरीय चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार गुप्ता ने इस आयोजन को लेकर सरकार की एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया।श्री गुप्ता ने लोगों से अपील किया कि कोरोना से डरने कि जरुरत नहीं है कोरोना से लडने कि जरुरत है ससमय  वैक्सीन ना है और करो ना गाइडलाइन का पालन करना जिससे कोरोनावायरस को जड से खत्म किया जा सके । वहीं इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रुप में नवनिर्वाचित जिला पार्षद पति रमेश कुमार सिंह के द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। श्री सिंह ने  अस्पताल प्रबंधन को इस कार्यक्रम  के लिए धन

Bihar Motihari eastern Champarn News

Image
 सार्थक संवाद ही किसी समस्या का हल है : जी.गोपाल रेड्डी मोतीहारी, पु चम्पारण (बिहार) :"मानवाधिकार दिवस' के अवसर पर आज  'आज़ादी का अमृत महोत्सव समिति'  महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के तत्ववाधन में  "मानवाधिकार की चुनौतियाँ और हमारा समय" विषयक वेब संगोष्ठी का आयोजन आभासीय मंच पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो.जी.गोपाल रेड्डी ने की। अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए प्रति-कुलपति प्रो.जी. गोपाल रेड्डी ने कहा कि मानवाधिकार का हनन हमारे देश में ही हुआ है इसे संवाद के रूप में उठाना चाहिए,अपने देश में मानवाधिकार की स्थिति पर गौर करे तो हम पाते है कि कश्मीर मे इसका घोर हनन कश्मीरी पंडितों के समुदाय में हुआ है।लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करना सबसे बड़ा कदम है।  महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। इसमें देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर सार्थक संवाद होते रहते हैं। आज का मानवाधिकार दिवस यह सुनिश्चित करता है कि सबको अपने अनुसार स्वतंत्र रहने संवाद करने और विचा

Democracy what is true in china and Pakistan

Image
 लोकतंत्र ! सत्यता क्या है ?                                                  फोटो प्रतीकात्मक के. विक्रम राव       लोकतंत्रीय राष्ट्र कौन है? आज 75—वर्ष बाद भी अमेरिका इस्लामी पाकिस्तान को जम्हूरिया ही मानता है। कल (9 दिसम्बर 2021) को वाशिंगटन में आयोजित प्रजातांत्रिक राष्ट्रों को प्रथम विश्व अधिवेशन में राष्ट्रपति जोए बिडेन ने पाकिस्तान को बुलाया था। कम्युनिस्ट चीन को नहीं। इसलिये इमरान खान ने बिडेन का निमंत्रण ठुकरा दिया। भले ही सीताराम येचूरी की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी चीन को लोकतंत्र कहे। पाकिस्तान की सोच की ताईद करे। नागरिक शास्त्र का एक औसत छात्र भी बता देगा कि अधिनायकवादी चीन किसी भी परिभाषा अथवा मानक पर प्रजातंत्र नहीं कहा जा सकता है। चीन कैसे लोकतांत्रिक देश ?          चीन में केवल एकमात्र कम्युनिस्ट पार्टी ही है। उसके राष्टपति शी जिंनपिंग जीवन—पर्यन्त राष्ट्रपति चुने गये हैं। देश में समाचारपत्र केवल एक या दो है। वह भी पार्टी/सरकार के अधीन हैं। मानवाधिकार योद्धाओं से जेलें भरीं हैं। भेंड़ तथा इंसान में अंतर नहीं दिखता। फिर भी पाकिस्तान चीन को लोकतंत्र मानता है। पड़ताल क

Musalman Vs millat

Image
 मुसलमान बनाम मिल्लत                                                   फोटो प्रतीकात्मक के. विक्रम राव         उइगर सुन्नी मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के मसले पर इस्लामी पाकिस्तान तो कम्युनिस्ट चीन का हमजोली था ही, अब तो भारत भी इन अल्पसंख्यक अकीदतमंदों का साथ न देकर तटस्थ हो गया है। चीन के विरोध में कम से कम 19 प्रमुख देशों ने अगले साल होने वाले शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन के साथ कोई भी समझौता नहीं करने का फैसला किया है। जापान, कनाडा और यहां तक कि तुर्की जैसे कई अन्य ऐसे राष्ट्र हैं, जिन्होंने चीन के साथ ‘ओलंपिक ट्रूस’ पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है। ओलंपिक ट्रूस एक प्राचीन परंपरा है, जो खेल में युद्धरत पक्षों के बीच शत्रुता को समाप्त करने के लिए है, ताकि खेलों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।  बीजिंग विंटर ओलम्पिक (2022 में) का भारत भी पाकिस्तान से मिलकर बहिष्कार नहीं कर रहा है। हालांकि अमेरिका, जर्मनी, जापान, कनाडा, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन आदि ने चीन के खेलों में शिरकत करने से साफ इनकार कर दिया है। इन पाश्चात्य गणराज्यों का कहना है कि लाल चीन मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन का

Former CM Akhilesh Yadav and PM Narendra Modi in UP Election

Image
अखिलेश यादव पुलिस से पिटकर और जेल यात्रा करके आते तो कभी "बबुआ" न कहलाते के. विक्रम राव पीएम मोदी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का युगलगान   ''जी'' (यूपी—उत्तराखण्ड) टीवी पर गत रात कुशल एंकर राममोहन शर्मा ने लाल टोपी पर चर्चा करायी। मैं शामिल था। संदर्भ था गोरखपुर की चुनावी रैली में नरेन्द्र मोदी का लाल टोपी पर तंज। जवाब में अखिलेश यादव द्वारा विनोदी टिप्पणी भी थी। परिहास का स्तर बौद्धिक था। सहज और श्लील। नीक लगा क्योंकि अमूमन फूहड़ ही सुनने में आते रहे हैं।        मगर प्रधानमंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री के द्वंद्व से हम पत्रकारों की मानों खबरिया लाटरी लग गयी। मगर मुझे लगा कि उम्र और विपक्ष से अपेक्षित तेवर के मुताबिक अखिलेश में पैनापन कम था। लोहियावादी है, इसीलिये यह और खला। कारण खोजा। पता लगा कि दोनों आजादी के बाद जन्मे थे। अत: ब्रिटिश राज का दंश नहीं झेला था। मसलन लंदन के संसदीय चुनाव की एक क्रिया प्रतिक्रिया का उल्लेख कर दूं। युवा सोशलिस्ट (ब्रिटेन के लोहिया) एन्यूरिन बीवन ने ''श्वानवाली (बुलडाग जैसी) शक्ल के सर विंस्टन चर्चिल को ''बूढ़ा बिलौटा&

Lalu Prasad Yadav ' son Tejsvee married to Rashel

Image
 लालू के लाल तेजस्वी यादव ने रचाई शादी लालू प्रसाद यादव के घर में शहनाई बजी है। उनके सबसे छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव ने गुरुवार 9 दिसंबर को शादी रचा ली।  तेजस्वी यादव की शादी दिल्ली में उनकी बहन मीसा भारती के फार्म हाउस पर संपन्न हुई।  इस शादी में परिवार के लोग और खास रिश्तेदार ही शामिल रहे। तेजस्वी यादव की पत्नी का नाम एलेक्सिस उर्फ राशेल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलेक्सिस और तेजस्वी 6 साल से एक दूसरे को जानते थे। तेजस्वी शादी में गोल्डन शेरवानी में दिखे तो वहीं उनकी पत्नी राशेल लाल लहंगे में थीं। अखिलेश यादव भी परिवार के साथ इस शादी में मौजूद रहे।

Farmers Movement ends, will return home on 11th December with Victory March

Image
 किसान आंदोलन खत्म, 11 दिसंबर को विजय यात्रा के साथ लौटेंगे अपने घर केंद्र सरकार के नए प्रस्ताव पर संयुक्त किसान मोर्चा ने  ने फैसला लेते हुए आंदोलन को स्थगित कर दिया है।आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिए जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए किसान नेता योगेंद्र यादव ने शहीद किसानों को याद किया। साथ ही उन्होंने सीडीएस बिपिन रावत और उनके साथ मृतक जवानों को भी याद किया।  13 दिसंबर को जाएंगे स्वर्ण मंदिर संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि किसान आंदोलन को स्थगित किया जा रहा है। 11 दिसंबर से किसानों की घर वापसी होगी।  13 दिसंबर को स्वर्ण मंदिर जाएंगे। किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा बरकरार रहेगा।  हर महीने 15 तारीख को बैठक होगी। किसानों के मुद्दे पर आंदोलन जारी रहेगा।  मीडिया के चुनाव में उतरने के सवाल पर स्पष्ट रूप से कहा गया कि मोर्चा चुनाव नहीं लड़ेगा. साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया के साथियों को भी किसान नेताओं ने धन्यवाद दिया. धरना स्थल को खाली करने के लिए पैकिंग शुरू कर दी गई : टिकैत  किसानों का एक वर्ष से चल रहा आंदोलन स्थगित करने के फैसले के बाद भाकियू  नेता राकेश टिकैत ने कहा कि