RamVilas Paswan passesaway : रामविलास पासवान नहीं रहे
 
     पासवान का 74 साल की उम्र में दिल्ली में निधन, छह दिन पहले हार्ट सर्जरी हुई थी   केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे  74 साल के थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट  हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इस बात की  जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामविलास पासवान के निधन पर कहा  कि वो अपना दुख शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। मैंने अपना दोस्त खो  दिया। रामविलास पासवान मोदी कैबिनेट में सबसे उम्रदराज मंत्री थे।      चिराग ने किया भावुक ट्वीट  पिता के निधन के बाद चिराग ने गुरुवार रात 8 बजकर 40 मिनट पर रामविलास  पासवान और अपने बचपन की फोटो के साथ एक भावुक ट्वीट किया।  मोदी ने  रामविलास पासवान के निधन पर दुख जाहिर किया और कहा कि पासवान कड़ी मेहनत और  दृढ़ निश्चय से राजनीति की ऊंचाइयों पर पहुंचे। वो एक असाधारण संसद सदस्य  और मंत्री थे।  पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa...  — युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan)  Oc...
