Posts

Showing posts from March 21, 2020

नई दिल्लीः अखबारों ने चलाया विश्वसनीयता का अभियान

Image
कोरोनो को लेकर भारत के प्रमुख समाचार पत्रों ने भी अपनी विश्वसनीयता का अभियान चलाया है। अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन प्रकाशित कर बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया झूठ फैलाने वाला मीडिया बन गया है। ऐसे में एक-एक शब्द सत्य और तथ्य के साथ पेश करने की अपनी जिम्मेदारी केवल अखबार पूरा कर रहे हैं। अखबारों की विश्वसनीयता अभी भी कायम है। और लोग इसीलिए प्रत्येक खबर को अपने अखबार में देखे बिना सत्य मानने के लिए तैयार नहीं होते हैं। पूरे दिन विभिन्न सोशल मीडिया पर चलने वाली खबरों की सत्यता को परखने के ल‌िए अगले दिन सुबह अखबार में प्रति शब्द देखकर ही लोग विश्वास करते हैं। 

कोरोना : कनिका ने फैलाई दहशत, जनता कर्फ्यू की तैयारी

Image
दुनिया को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। सिंगर कनिका कपूर के पॉजिटीव मिलने से सनसनी फैल गई है। उनकी पार्टी में शामिल होने के कारण कई नामचीन लोग भी आइसोलेशन की तैयारी में है। उधर, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को लेकर जनता में जबरदस्त अफरा तफरी का माहौल है।   

नई दिल्ली: निर्भया के चारों गुनहगारों को एक साथ दी गई फांसी

Image
नि र्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को सात साल बाद 20 मार्च 20 को शुक्रवार की सुबह तिहाड़ जेल में फांसी के फंदे पर लटकाया गया।  16 दिसंबर 2012 में दिल्ली में एक बस में इन दरिंदों ने निर्भया के साथ गैंगरेप किया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। साल 2012 में राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप और हत्याकांड में करीब सवा सात साल के बाद इंसाफ हुआ है। तिहाड़ जेल के फांसी घर में शुक्रवार सुबह ठीक 5.30 बजे निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दी गई। निर्भया के चारों दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन गुप्ता को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया, बाद में पोस्टमार्टम किया गया। देश की राजधानी दिल्ली में सात साल 3 महीने और तीन दिन पहले यानी 16 दिसंबर 2012 को हुई इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। सड़कों पर युवाओं का सैलाब इंसाफ मांगने के लिए निकला था और आज जाकर उसका नतीजा निकला है। शुक्रवार सुबह दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद लोगों ने तिहाड़ के बाहर मिठाई भी बांटी। निर्भया की मां आशा देवी ने लंबे समय तक इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ी, आज जब दोषियों को फांसी दी गई तो उन्होंने