Posts

Showing posts from October 25, 2019

अब गोवा के उप राज्यपाल होंगे सत्यपाल मलिक 

Image
बिहार जैसे बड़े प्रदेश से सत्यपाल मलिक को जम्मू कश्मीर का राज्यपाल बनाए जाने के वक्त माना गया था जम्मू-कश्मीर के हालात सुधारने और अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने के दौरान एक सुलझे हुए राजनीतिक के तौर पर मलिक को नियुक्त किया जाना उनके अच्छे राजनीतिक भविष्य के लिए अच्छा निर्णय हुआ है, लेकिन आज जब उनको जम्मू कश्मीर से हटाकर गोवा का उप राज्यपाल बनाया गया तो  अब लग रहा है सत्यपाल मलिक के साथ यह क्या हो गया ? अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास माने जाने वाले आईएएस गिरीश चंद्र मुर्मू को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का पहला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है और पूर्व आईएएस राधाकृष्ण माथुर को लद्दाख का पहला उपराज्यपाल बनाया गया है। दोनों अगले सप्ताह शपथ लेकर पदभार ग्रहण करेंगे। भाजपा के केरल प्रदेश अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लै को भी राज्यपाल बनाकर मिजोरम भेजा जा रहा है। 

हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा को दिखाया आईना: दीपक कुमार

Image
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने कहा है कि हरियाणा और महाराष्ट्र के आम चुनाव और उपचुनावों के परिणामों ने उन लोगों को आईना दिखाया है, जो दिन में भी भारत को कांग्रेस मुक्त होने का सपना देखते रहते हैं। हरियाणा में जनता ने भाजपा सरकार के खिलाफ जनादेश देते हुए  भाजपा के "अबकी बार 75 पार" के नारे को नकार दिया है। महाराष्ट्र में भी भाजपा और उनके सहयोगी दलों की ताकत कम हुई है, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की बढ़ी ताकत ने कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वालों को झटका दिया है।  

यूपी के कारागार मंत्री की बेटी श्रेया ने किलिमंजारो चोटी पर फहराया तिरंगा

Image
उत्तर प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी की बेटी श्रेया सिंह ने पूर्वी अफ्रीका की सबसे ऊंची किलिमंजारों चोटी पर तिरंगा लहराकर भारत बेटियों का गौरव बढ़ाया है। श्रेया ने अपने हौसले से 19  हजार फिट से भी अधिक ऊंची और 8985 मीटर लंबे किलिमंजारो पर्वत की चोटी के शीर्ष स्थान पर तिरंगा फहराया। 17 सदस्यों व दो अध्यापकों के साथ नौ  सितंबर को उन्होंने यह दुर्गम अभियान फतह किया।  श्रेया सिंह मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित सिंधिया कन्या विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा हैं। श्रेया ने अपने दल के पांच सितंबर को पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया शहर से लिमोशो रूट से यात्रा प्रारंभ की। श्रेया दिवाली हाल ही में लौटी हैं।  श्रेया के मुताबिक उसने  हाल ही में एवरेस्ट का बेस कैंप ज्वाइन किया है। आगे भी वह इससे बड़ा कारनामा करके अपने पिता जैकी और देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। आईएएस बनकर सारा जीवन देश की सेवा में समर्पित करने का सपना संजोये श्रेया पर उनके पिता जैकी समेत पूरे परिवार को गर्व है।