Posts

Showing posts from February 11, 2020

केजरीवाल ; दिल्ली का बेटा बनने तक का सफर

Image
केजरीवाल के आगे कमल सूंघने से परहेज, हाथ को झटका दि ल्‍ली विधानसभा में मतगणना के बाद फिर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार और अरविंद केजरीवाल का मुख्‍यमंत्री बनना तय है। आप 70 में से 62 सीटों पर बढ़त बनाई है। वहीं भाजपा को सिर्फ आठ सीटों पर बढ़त बनाई है।  आप के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होकर दिल्ली वासियों का आभार जताया है।       दिल्ली में पूरी ताकत झोंकने बावजूद मोदी-शाह की जोड़ी कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई। कुछ राज्यों के चुनाव में जिस तरह क्षेत्रीय दलों को जनता तरजीह दे रही है, वह स्थानीय प्रशासन को चुस्त दुरुस्त करने की  मंशा के साथ ही अधिकाधिक सहूलियत की उम्मीद करती है। दिल्ली में बिजली और पानी की उपलब्धता और सस्ता करने पर दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को पसंद किया है और तीसरी बार उनकी भारी जीत यही साबित करती है कि जनता कुछ भी कर सकती है। जनता को अब केवल नारों से बेवकूफ नहीं बनाया सकता है। सरकार उम्मीदों पर खरा उतरेगी तो बार-बार जीतेगी और नाउम्मीदी पर कांग्रेस की तरह शून्य पर भी पहुँच सकते हैं।

नई दिल्ली : पासवान ने जुटाए एससी-एसटी के 50 सांसद

Image
लोक जनशक्ति पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने मोदी सरकार के आरक्षण के मुद्दे पर घिरते ही संकट मोचक की भूमिका संभाल ली है। पासवान ने सदन में अपने बेटे चिराग पासवान को सरकार का बचाव करते हुए आरक्षण के समर्थन में बुलवाया और स्वयं ने अपने आवास 12 जनपथ दिल्ली में सभी राजनीतिक दलों के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सांसदों को इकट्ठा किया। उनके बुलावे पर कई मंत्रियों समेत करीब 50 सांसद जुटे। 

टाइम्स अॉफ इंडिया ने गिरिराज किशोर के निधन पर छापा आचार्य किशोर की फोटो

Image
13 वर्ष बाद फिर वही चूक .. जब वर्ष 2007 मे पद्म अवार्डो की घोषणा हुई थी, तब भी डॉ. गिरिराज किशोर के स्थान पर आचार्य गिरिराज किशोर छप गए थे और अब निधन पर एक बार फिर यही हुआ | धन्य है अंग्रेजी अखबार ...