Posts

Showing posts from February 14, 2020

दिल्ली : भाजपा भी कांग्रेस के नक्शेकदम पर

Image
 भाजपा में हाईकमान पूजा का दौर कांग्रेस की तरह आ गया है। कांग्रेस में नेताओं को जीत का श्रेय गांधी परिवार को देने की होड़ लग जाती है, जबकि हार की जिम्मेदारी लेकर नेताओं के बयान जारी होने की भी होड़ लग जाती है। अब भाजपा भी इसी रास्ते पर है। जीतने पर मोदी-शाह का वाह-वाह और हारने पर नेता एक दूसरे की और झांकना शुरू कर देते हैं। दिल्ली में भाजपा ने पूरा चुनाव मोदी के फेस पर लड़ा। पूरी ताकत झोंकने के बावजूद हार होने पर अब भाजपाई एक दूसरे को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि भले पूरी दिल्ली में पोस्टर हॉर्डिंग में केवल मोदी छाए रहे, पर वे तो केवल जीत के मालिक हैं। हार तो दिल्ली के नेताओं को ही ओढ़नी होगी।                         

यूपी : प्रियंका गांधी पहुँची आजमगढ़

Image

दिल्ली : मीडिया केजरीवाल को भ्रमित करने की कोशिश में

Image
दिल्ली में आप सरकार तीसरी बार 16 फरवरी को शपथ लेगी, जिसकी कैबिनेट में ज्यादातर पुराने मंत्री ही शामिल होंगे। उनकी प्रचंड जीत पर मीडिया एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है कि वह भाजपा का विकल्प हो सकते हैं। केजरीवाल को दिल्ली के मतदाताओं का मान रखते हुए उनकी अच्छे से सेवा करनी चाहिए। मीडिया के बहकावे में नहीं आना चाहिए। देश में अभी मोदी को शिकस्त देने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश की जानी चाहिए।

वीडियो : वेलेन्टाइन डे विशेष : हंसी का फव्वारा