Posts

Showing posts from July 15, 2021

NEPAL : नेपाल के नटवरलाल ओली का पतन

Image
 नेपाल के नटवरलाल ओली का पतन ! के. विक्रम राव        राजनीति कभी भी रिक्तता गवारा नहीं करती। प्रकृति हमेशा समरसत्ता ही सर्जाती है। अत: नेपाल के इतिहास की उग्रतम वैधानिक विपदा कल (13 जुलाई 2021) तिरोहित हो गयी। संदेहास्पद राष्ट्रपति तथा दृढ़ प्रधानमंत्री की तकरार में उच्चतम न्यायालय ने सही समय पर हस्तक्षेप किया। इस हिमालयी गणराज्य में जनतंत्र कायम रहा।         यदि पश्चिमी हिमालय (हिन्दकुश) के उस पार काबुल में भारतमित्र, अमेरिका—शिक्षित अर्थशास्त्री प्रोफेसर अशरफ गनी अहमदजायी को तालिबान के जाहिल और कुंदजेहन सरगना लोग सशस्त्र बर्खास्त कर रहे है। तो उधर उत्तरी हिमालयी गणराज्य, हिन्दू—बहुल नेपाल में भारतमित्र पुराने समाजवादी, नेपाली कांग्रेस के पुरोधा शेर बहादुर देउवा पांचवीं बार प्रधानमंत्री बन गये। अर्थात हिमालय पर भारत बराबर ही रहा। नेपाल और अफगानिस्तान दोनों पड़ोसी राष्ट्रों पर हावी होकर कम्युनिस्ट चीन भारत पर आपदा लादने में प्रयत्नशील है।        नेपाल में भारत के पक्षधरों की सफलता से बड़ी राहत और सकून हुआ। चीन की समर्थक तीनों नेपाली कम्युनिस्ट पार्टियां अबतक अवसरवादी गठबंधन कर सत्ता पर