Posts

Showing posts from July 22, 2021

Punjab : नवजोत उभरे, कैप्टन पस्त पड़े

Image
 प्रदेश अध्यक्ष बनते ही नवजोत सिद्धू की ताकत बढ़ी पं जाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक हाशिए पर दिख रहे नवजोत सिंह सिद्धू जैसे ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए तो उनकी ताकत उभरी है। उन्होंने अपनी इस ताकत को दिखाने के लिए अमृतसर में श्री दरबार साहिब में 62 विधायकों के साथ माथा टेका। जिससे साफ है की कैप्टन अमरेंद्र सिंह उनके सामने पस्त हो गए हैं। 83 विधायकों वाली कांग्रेस में 62 सिद्धू के साथ होने का मतलब साफ है कि कैप्टन अमरेंद्र निरंतर कमजोर हो रहे हैं  और सिद्धू  की ताकत निरंतर बढ़ रही है। सुनील जाखड़ भी दिखे साथ नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान बनाए जाने के बाद बुधवार को अमृतसर में शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस के 83 में से 62 विधायकों के साथ उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उनके साथ पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे। श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद वह जलियांवाला बाग और श्री दुर्गियाणा मंदिर भी पहुंचे और माथा टेका। यह पूरी कसरत नए पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष सिद्धू का 'पावर शो'