Posts

Showing posts from October 8, 2019

गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ की शोभायात्रा

Image
गोरक्षपीठाधीश्वर की गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर एवं रामलीला मैदान तक गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा निकली। इसमें गद्दी पर सवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने उसका जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा पर फूल बरसाए।  मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ पर आंखे टिकाए हुए था। उनका रथ जिसके भी सामने से गुजरा उसके चेहरे खिल गए।  ‌गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर और फिर रामलीला मैदान तक सड़कों और छतों पर खड़े लोग शोभायात्रा का इंतजार कर रहे थे।  शोभायात्रा में लाठी खेलते बच्चे आकर्षण के केंद्र बने हुए थे।

मोरारी बापू का भिक्षुक मंचन

Image
मुबाहिसा : राजेन्द्र मौर्य                                           उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इन दिनों नामचीन कथावाचक मोरारी बापू कथा वाचन कर रहे हैं। वह गाड़ियों के काफिले के साथ एक गांव में पहुंचे। वहां उन्होंने  पैदल चलकर एक निषाद के घर पर पहुंचकर भिक्षा मांगी। निषाद परिवार नामचीन कथावाचक मोरारी बापू को अपने द्वार देखकर सकते में आ गया।  मोरारी बापू  के भिक्षा मंचन को कैमरे में कैद करने वाले मीडियाकर्मी और वाहवाही के लिए भक्तों की भीड़ भी मौजूद रही। निषाद परिवार ने मोरारी बापू को भोजन कराया। भोजन के बाद मोरारी बापू का व्यवहार और वाणी वही रही, जैसी आज के नेताओं की रहती है। नेता भी जिस आम आदमी के घर पर जाकर भोजन करते हैं, उस परिवार को गरीब और निम्न जाति का प्रचारित करके अपनी महानता प्रचारित करते हैं। ऐसे में यह आयोजन  संबंधित परिवार के लिए गर्व नहीं अभिशाप बन जाता है, चूंकि उसके माथे पर सदैव के लिए गरीब और निम्न जाति का टैग चिपक जाता है। मजे की बात यह है कि इस अभिशाप को संबंधित परिजन खुद भी अपने यहां आने वाले नेता या नामचीन कथावाचक की महानता और अपने लिए गर्व की बात

विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Image

दीपक फिर बने उपाध्यक्ष

Image
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर संघर्षशील विधायक  अजय सिंह लल्लू को मनोनीत किया है। पूर्व मंत्री दीपक कुमार को उपाध्यक्ष कई फ्रंटल संगठनों का प्रभारी बनाया है। दीपक कुमार 1980 से 1989 तक लगातार दो बार विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश में बड़े दलित नेता के रूप में जाने जाते हैं। नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों और जनपदों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।        

रूटीन चेकअप को अस्पताल गए थे पासवान

Image
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। मीडिया ने बिना कोई पुष्टि किए ही समाचार प्रसारित कर दिए थे कि सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पासवान ने खुद बताया कि "मैं पूरी तरह ठीक हूं और रूटीन चेकअप के अस्पताल आया था।" दरअसल हार्ट सर्जरी होने के बाद से वह समय-समय पर रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाते रहते हैं।