Posts

Showing posts from December 1, 2021

There is indication of farmers returning from Delhi Border after the return of agricultural Law, Rakesh Tikait told rumor

Image
 कृषि कानून रद्द होते ही किसानों की घर वापसी के संकेत, राकेश टिकैत ने बताया अफवाह                                                           File photo नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा संसद में तीनों विवादित कृषि कानूनों के वापस लेने के बाद अब कुछ प्रदर्शन स्थलों से किसानों द्वारा आंदोलन खत्म कर घर लौटने की खबरें मीडिया में आने लगी हैं। हालांकि, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इन खबरों को निराधार और अफवाह बताया है। भाकियू  नेता राकेश टिकैत ने  कहा कि किसानों के घर वापसी की अफवाह फैलाई जा रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) गारंटी कानून और किसानों पर मुकदमा वापस किए बिना कोई किसान यहां से नहीं जाएगा। चार दिसंबर को हमारी बैठक है। उसमें आगे की रणनीति पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। किसान यूनियनों की आपात बैठक   संसद में केंद्र सरकार की ओर से तीनों कृषि कानूनों की वापसी के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने एक दिसंबर को आपातकालीन बैठक बुलाई है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कादियान के अध्यक्ष हरमीत सिंह कादियान ने सोमवार को एक बयान में कहा कि एक दिसंबर को विशेष बैठक है जो पिछल

Government Employees Protest against yogi Government in UP

Image
बुढ़ापे की पेंशन ने ली जवानी की अंगड़ाई, कर्मचारी रैली में जन सैलाब उमड़ा, खूब गरजे नेता     उत्तर प्रदेश सरकार के सामने लखनऊ महारैली में कर्मचारियों, शिक्षकों, अधिकारियों, पेंशनर्स व रसोइयों के लीडरों नें अपनी हनक दिखाई। संयुक्त मंच अध्यक्ष, शिक्षक संघ से जुड़े डा.दिनेश चंद शर्मा व प्रधान महासचिव, कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में लखनऊ महारैली आहुत की गई, जिसमें उमड़े जन सैलाब को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पेंशन की बहाली पर जल्द निर्णय लें, अन्यथा भविष्य में परिणाम घातक सिद्ध हो सकता है। ये मात्र आगाज़ हैं। यदि मांगों पर सोचा नहीं गया तो सोच ही बदल दी जाएगी। शिक्षक परिषद् के एमएलसी हेमसिंह पुण्डीर नें मांगे न माने जाने तक सरकार को सहयोग न देने बात कही।          महारैली में कर्मचारी व शिक्षक इस तरह से ईको गार्डन में देखे गए कि मानो लखनऊ में सरकारी अमले की आंधी आ गई हो। चारों ओर टोपीधारी शिक्षक व कर्मचारी से सड़को  पर जाम देखा गया। मा.काशीराम ईको गार्डन में पैर रखने के भी लाले पड़ गए। विभिन्न संघों के नेतृत्वकारी जन सैलाब को लेक