Posts

Showing posts from December 4, 2020

Boris Johnson chief Guest on Republic day : बोरिस जॉनसन आएंगे अपनी ससुराल

Image
 जानसन अपने ससुराल में ! के. विक्रम राव ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिश जॉनसन 72वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2021) पर नई दिल्ली में विशेष सरकारी अतिथि होंगे। वे बापू की समाधि (राजघाट) पर पुष्प चढ़ाने भी जायेंगे। इतिहास की विडंबना है कि साम्राज्यवादी ब्रिटेन का शासनाध्यक्ष एक महानतम बागी के समक्ष माथा टेकेगा। पहले भी ऐसा हो चुका है। जब—जब ब्रिटिश सत्तासीन लोग यात्रा पर भारत आये थे।  लेकिन बोरिस जॉनसन का आना भिन्न होगा। वे रिश्ते से अपनी ससुराल में आयेंगे। वे नरेंद्र मोदी के अटूट प्रशंसक हैं। अपने को भारत का जामाता कहने में गौरव महसूस करते हैं। हालांकि वे अलग  किस्म के दामाद हैं। उनकी (दूसरी तलाकशुदा) पत्नी मारिना ह्वीलर की माता (सरदारनी दीप सिंह कौर) सरगोधा (अब पाकिस्तानी पंजाब में) की थीं। उनके पिता सर शोभा सिंह को ब्रिटिश राज ने कनाट प्लेस के निर्माण का ठेका दिया था। अर्थात उनके बड़े पुत्ररत्न-पत्रकार सरदार खुशवंत सिंह अपने रिश्ते में बोरिस जॉनसन के सौतेले चचिया ससुर हुए। शायद इसी रिश्तेदारी के नाते ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि भारत से ब्रिटेन का व्यापार अब दोगुना किया जाएगा। नानक—