P.V. NARASIMHA RAO: प्रधानमंत्री, जिसने भारत बचाया
 
एक पीएम, जिसने भारत बचाया ! के. विक्रम राव    पी वी नरसिम्हा राव की आज (28 जून)  जन्मशती है। गमनीय है कि पाँच वर्ष तक अल्पमतवाली कांग्रेस सरकार को  चलानेवाले नरसिम्हा राव ने दस जनपथ के इशारे पर थिरकने से इनकार कर दिया  था| हालांकि सरदार मनमोहन सिंह सोनिया गांधी की उँगलियों पर दस वर्ष तक  भांगड़ा करते रहे| ऐसे इतिहास-पुरुष के जन्मोत्सव से पार्टी मुखिया राहुल  गांधी को कोई सरोकार भी नहीं है| विडम्बना तो यह थी कि उनके सगे काका (संजय  गांधी) जो कभी भी किसी भी राजपद पर नहीं रहे, की समाधि राजघाट परिसर में  बनी| केवल पांच महीने रहे प्रधान मंत्री, जो लोकसभा में बैठे ही नहीं, (चरण  सिंह) के लिये किसान घाट बन गया| सात माह राजीव–कांग्रेस की बैसाखी पर  प्रधान मंत्री पद कब्जियाये ठाकुर चंद्रशेखर सिंह का भी एकता स्थल पर अंतिम  संस्कार किया गया| मगर सम्पूर्ण पांच साल की अवधि तक प्रधानमंत्री रहे  पीवी नरसिम्हा राव का शव सोनिया गांधी ने सीधे हैदराबाद रवाना करा दिया था|  दिल्ली में उनके नाम कोई स्मारक नहीं, कोई गली नहीं|          कल्पना कीजिए कि ताशकन्द में अकाल मृत्यु (1966)...
 
