Posts

Showing posts from July 10, 2021

Chirag's Ashirwad Yatra : बड़ी मम्मी ने चिराग को खिलाई खीर, भावुक हो शहरबान्नी रोया

Image
 रामविलास पासवान की पहली पत्नी ने चिराग को खिलाई खीर, पहनाई आशीर्वाद की पगड़ी  बिहार में आशीर्वाद यात्रा के तहत चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान के पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे। पासवान की पहली पत्नी  राजकुमारी देवी ने पासवान की दूसरी पत्नी रीना के बेटे चिराग का स्वागत किया। राजकुमारी देवी ने चिराग पासवान को खीर खिलाई और पगड़ी पहनाते हुए आशीर्वाद दिया। बिहार के खगड़िया जिले में रामविलास पासवान के पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे चिराग पासवान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। अपने पैतृक घर को देखकर चिराग भावुक हो गए।  जैसे ही बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी उनके सामने आईं, वो अपने आंसू रोक नहीं सके। इसके बाद बड़ी मम्मी ने चिराग को खीर खिलाई और सिर पर पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया।  ये सब देखकर वहां खड़े कार्यकर्ता भी भावुक हो उठे। मां के हाथों से खीर खाते हुए चिराग भावुक थे। उन्होंने अपने हाथ से भी बड़ी मम्मी को खीर खिलाई और उनसे आशीर्वाद लिया।  चाचा ने किया है गलत: चिराग  भावुक चिराग ने अपनी बड़ी मम्मी से कहा, 'पिताजी की मौत के बाद चाचा (पशुपति कुमार पारस) ने मेरे साथ नाइंसाफी की है। इसके बा