Posts

Showing posts from September 2, 2019

कल्याण की जिद, भाजपा की मुसीबत

Image
राजस्थान के राज्यपाल का कार्यकाल पूरा करके लखनऊ लौट रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की भाजपा में पुनः  सदस्यता ग्रहण करने की जिद भाजपा के लिए नई मुसीबत बढ़ा सकती है। चूँकि कल्याण सिंह औपचारिकता भर के लिए सदस्यता ग्रहण नहीं कर रहे हैं। वह जिद्दी स्वभाव के नेता हैं और इसके साथ ही अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे। 87 वर्षीय कल्याण सिंह की सक्रियता भाजपा के 75 वर्षीय उम्रसीमा आड़े आएगी। भाजपा ने तो राजस्थान राज्यपाल पद का कार्यकाल पूरा होने पर कल्याण सिंह को एक तरह से नई जिम्मेदारी न बताकर अन्य बड़े नेताओं की तरह ही  संन्यास मार्ग दिखाया है। पर शांत बैठ जाएं, यह कल्याण सिंह के स्वभाव में नहीं है। राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए भी राजनीतिक बयानों के लिए वह चर्चित रहे हैं। अब कल्याण सिंह के कई नजदीकी लोग बता रहे हैं कि कल्याण सिंह ने लोधा राजपूत समाज को संगठित करने के नाम पर सामाजिक सम्मेलनों का पूरा रोडमेप तैयार कर लिया है ताकि समाज को उसका राजनीतिक हक दिलाया जा सके। ऐसे में यह पैतरा उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए नई मुसीबत पैदा कर सकता है।

विपक्ष का बिखराव, खट्टर की ताकत

Image
हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा में जुट रही भीड़ सबको चौका रही है। जबकि विपक्ष में सबसे ज्यादा हास्यास्पद स्थिति कांग्रेस की है, जिसका नेतृत्व बेपरवाह सा दिख रहा है। कुछ हलचल में दिख रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नए रुख से और हाल खराब हो गया है। विपक्ष का बिखराव खट्टर की ताकत बढ़ा रहा है इसका असर भी खट्टर की यात्रा में बढ़ती भीड़ से दिख रहा है।  भाजपा समर्थकों में जोश है। इस यात्रा का समापन 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

कांगो में यूएन शांतिरक्षकों पर गर्व: एंटोनियो गुटेरेस

Image
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि मुझे कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में हमारे यूएन शांतिरक्षकों के कार्य पर बहुत गर्व है, वे अक्सर खतरनाक परिस्थितियों में अपना जीवन संकट में डालकर आम नागरिकों की रक्षा करते हैं। मैं उनकी सेवा और बलिदान के लिए उन्हें धन्यवाद करता हूँ।

Climate change is toughest challenges facing the world : Bill Gates

Image
Bill Gates tweeted that Climate change is one of the toughest challenges facing the world. But don’t despair… Scientists and entrepreneurs are working on some innovative solutions. Here are four that I’m excited about.