Posts

Showing posts from December 24, 2021

Gags from History

Image
 इतिहास से परिहास के. विक्रम राव          भारतीय उपमहाद्वीप के गत सदी के राजनीतिक इतिहास में चौधरी चरण सिंह एक विलक्षण शख्सियत रहे। वे मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री बने, मगर दल बदल कर। मोरारजी देसाई पहले थे जो राज्य और केन्द्र में शीर्ष पद पर रहे। उन्हें गिराकर चरण सिंह उठे थे। किसान नेता के नाते चौधरी चरण सिंह एकमात्र कांग्रेसी थे, जिन्होंने जवाहरलाल नेहरू की खुलेआम भर्त्सना की थी। उस वक्त जब प्रधानमंत्री प्रभुता, व्यक्तित्व और जनसम​र्थन में सर्वोच्च थे। एक ही वक्त पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री रहे। नेहरू ने नागपुर में हुए कांग्रेस के 64वें अधिवेशन में सोवियत रूस की मार्क्सवादी प्रयोग वाले सामूहिक कृषि पद्धति का प्रस्ताव रखा। उसे पार्टी पर थोप रहे थे। चरण सिंह के जबरदस्त विरोध से नेहरू सहम गए। नेहरू तब मिल मालिकों के पक्षधर थे। भारी उद्योग के पक्ष में कृषि को दोयम दर्ज में रखा। जब प्रस्ताव लौटाया          चरण सिंह के विरोध से प्रधानमंत्री ने अपना प्रस्ताव लौटा लिया गया। चम्पारण के बाद किसानों की यह पहली विजय थी। वह ब्रिटिश राज के प्रतिरोध में थी। नागपुर में यह तानाशाही की मुखालफत में