Posts

Showing posts from September 22, 2021

Karam on traitores ! Sitam on loved ones ?

Image
 गद्दारों पे करम! अपनों पे सितम ? के. विक्रम राव    देशद्रोही, गद्दार अथवा ट्रेटर, अर्थात वह व्यक्ति जो स्वजन और स्वदेश के शत्रुओं का स्वेच्छा से साथ दे। वतन पर आक्रमकों से सहानुभूति रखे। यह अपराध अक्षम्य होता है। फिर भी फ्रांस के कम्युनिस्ट—समर्थित, नास्तिक राष्ट्रपति इम्मेनुअल माक्रोन ने गत सोमवार (20 सितम्बर 2021) को सार्वजनिक तौर पर क्षमा याचना की उन तमाम अलजीरियायी मुसलमानों से जिन्हें छह दशकों बाद भी आज तक अपने ही हमवतनी अलजीरियायी स्वतंत्रता—सेनानियों की हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है। इन लोगों ने फ्रेंच साम्राज्यवादियों का साथ दिया था। तब अपने हमवतनियों पर अत्याचार ढाया था। इस उत्तर अफ्रीका—स्थित अरब इस्लामी गणराज्य अलजीरिया के हर घर का एक युवा फ्रेंच सैनिक की गोली से भूना जा चुका हे। शहीद हुआ है। लहू बहाकर आजादी पायी है, शांतिमय सत्याग्रह द्वारा नहीं।        फ्रेंच में ऐसे सभी अलजीरियायी जन को ''हार्किस'' कहते हैं, जो साम्राज्यवादी शासकों के मददगार रहे। विदेशी सत्ता द्वारा स्वजन पर हुये जुल्मों सितम में हाथ बटाते रहे। अब राष्ट्रपति माक्रोन इन ''हार्किसज