Minister prankster of Pakistan Prime Minister Imran
 इमरान का मंत्री या मसखरा ! के. विक्रम राव         पाकिस्तान की पीड़ा डबल हो गयी है। उसे दुबई में सेमिफाइनल  हराने वाला आस्ट्रेलिया अब टी—20 क्रिकेट का विश्वकप विजेता हो गया है। मगर प्रश्न है कि क्या इससे ईसाइयत की इस्लाम पर फतह हुयी है ? क्योकि जब पाकिस्तान ने भारत को उसी दुबई स्टेडियम में (24 अक्टूबर 2021) शिकस्त दी थी तो पाकिस्तान के गृहमंत्री मियां शेख राशिद उर्फ शीदा टल्ली ने ऐलान किया था : ''भारत की पराजय, इस्लाम की फतह है। आलमी इस्लाम को पाकिस्तान का यह तोहफा है।'' तो इसके पूर्व विश्वकप मुकाबलों में जो 12 मैच पाकिस्तान हारा था वह इस्लाम की हार थी? अर्थात भारत की आबादी के शेष तीस करोड़ मुसलमान इस मंत्री की नजर में इस्लामी नहीं हैं। मगर किसी भी भारतीय मुसलमान ने आजतक इन बीते तीन सप्ताह में कोई विरोध व्यक्त नहीं किया। पाकिस्तान की विजय के उल्लास में ? अथवा सौ करोड़ गैर मुस्लिम हिन्दुस्तानियों से उन्हें कोई सरोकार नहीं है? तो क्या वे सब काफिर हो गये? सच या झूठ, जैसा भी हो, भारतीय मुसलमान ने इसे नागवार या भद्दा नहीं कहा। कारण पुराना होगा। खैर पाकिस्तानी ग...
