Posts

Showing posts from September 7, 2021

statue of Chirag Paswan`s Father Ram Vilas Paswan, Bihar, Dalit

Image
दिवंगत रामविलास पासवान का नाम विवादित न बनाएं ! चिराग ने 12 जनपथ में लगाई रामविलास पासवान की प्रतिमा मुबाहिसा : आर.के. मौर्य   लो क जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता राम विलास पासवान के नाम से आवंटित सरकारी बंगला 12 जनपथ मेंदिवंगत पिता राम विलास पासवान की प्रतिमा लगवा दी है। इस बंगले को खाली करने के लिए सरकार की ओर से नोटिस जारी किया हुआ है। इस बंगले में राम विलास पासवान ने करीब तीन दशक अपने परिवार के साथ बिताए थे। अब यह बंगला  केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित किया जा चुका है। चिराग पासवान इस बंगले को खाली नहीं करने की जिद पर अड़े हैं। हालांकि चिराग की यह जिद रामविलास पासवान के आजीवन राजनीतिक सिद्धांतों के विपरित है। रामविलास पासवान  पूरे जीवन राजनीति में शुचिता का पालन करते रहे। 2009 में जब वह चुनाव हार गए तो कुछ माह तक सांसद नहीं रहते हुए उन्होंने इस बंगले का मार्किट रेट से भुगतान किया था। बाद में वह राज्यसभा सदस्य चुन लिए गए थे।        दिवंगत पासवान की जो प्रतिमा लगाई है, उसमें छाती तक का हिस्सा दर्शाया गया है। मूर्ति