Posts

Showing posts from February 16, 2020

यूपी : ये क्या कह रहे हैं अखिलेश यादव (वीडियो)

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों बहुत ही गुस्से में नजर आ रहे हैं। कन्नौज से उनकी पत्नी डिंपल यादव लोकसभा चुनाव जब से हारी हैं। तब से कन्नौज यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते हैं। वह कभी सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते दिखते हैं तो कभी सीधे धमकी देने की भाषा बोलते दिख रहे हैं।  इस व्यवहार से उनकी एक अपरिपक्व नेता की छवि बनती जा रही है।

मध्यप्रदेश : सिंधिया पिता की राह पर

Image
मध्यप्रदेश की सियासत में भूचाल आ रहा है। ज्योतिआर्दित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन दिनों वे प्रदेश में जगह-जगह सभाएं कर अपने वजूद के लिए लड़ते दिख रहे हैं। उनकी गतिविधियाँ देखकर लग रहा है कि वे भी 1992 में अपने पिता माधवराव सिंधिया की राह पर चलकर एकला चलना चाहते हैं। पहले मुख्यमंत्री की दौड़ में पिछड़ने के बाद लोकसभा चुनाव हारने पर जैसे भाग्य ही उनका साथ नहीं दे रहा है। राहुल गांधी चाहते हुए भी उनको मजबूत नहीं कर पाए हैं। सिंधिया के कुछ करीबी लोग कह रहे हैं कि सिंधिया मध्यप्रदेश में अपनी अलग राह बनाकर क्षेत्रीय दल बनाने की संभावनाओं पर काम कर कर रहे हैं। यदि एेसा होता है, तो इसे भी कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जाएगा। संदेश एक बार फिर वही जाएगा कि कांग्रेस में संकटकालीन प्रबंधन का अभाव है।

पद्मश्री सुदर्शन पटनायक : ऊँ नम् शिवाय

Image
सेंड आर्टिस्ट पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने भगवान शिव शंकर की मूर्ति को को दी अपनी कला से विशाल आकृति। 

दिल्ली : लोकसभा में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीएए का समर्थन किया (वीडियो)