मध्यप्रदेश : सिंधिया पिता की राह पर

मध्यप्रदेश की सियासत में भूचाल आ रहा है। ज्योतिआर्दित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन दिनों वे प्रदेश में जगह-जगह सभाएं कर अपने वजूद के लिए लड़ते दिख रहे हैं। उनकी गतिविधियाँ देखकर लग रहा है कि वे भी 1992 में अपने पिता माधवराव सिंधिया की राह पर चलकर एकला चलना चाहते हैं। पहले मुख्यमंत्री की दौड़ में पिछड़ने के बाद लोकसभा चुनाव हारने पर जैसे भाग्य ही उनका साथ नहीं दे रहा है। राहुल गांधी चाहते हुए भी उनको मजबूत नहीं कर पाए हैं। सिंधिया के कुछ करीबी लोग कह रहे हैं कि सिंधिया मध्यप्रदेश में अपनी अलग राह बनाकर क्षेत्रीय दल बनाने की संभावनाओं पर काम कर कर रहे हैं। यदि एेसा होता है, तो इसे भी कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जाएगा। संदेश एक बार फिर वही जाएगा कि कांग्रेस में संकटकालीन प्रबंधन का अभाव है।

Comments

Popular posts from this blog

Uproar on Dharam Sansad, Naseerudeen shah's strong Remark

Chirag's Mother Reena Paswan : ब्राह्मण नहीं रविदासी सिख की बेटी हैं रीना पासवान

China & AMERICA : चीन-अमेरिका शीत युद्ध व उसके वैश्विक सरोकार