Chirag Vs Paras : पासवान के चहेते अब पारस के खेमे में, चिराग मिले स्पीकर से

  •  पासवान के चहेते अब पारस के चहेते बने, चिराग मिले स्पीकर बिड़ला से




दिवंगत दलित नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के चहेतों को अपनी ओर खींचने के लिए पशुपति पारस ने अपनी कार्यकारिणी की पहली सूची में खूब जगह दी है। उनका यह प्रयास भी चिराग पासवान को मैदान में अकेले छोड़ देने का है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि चिराग पासवान पूरी तरह से खालिक और एपी बाजपेई पर निर्भर हो चुके हैं, जबकि रामविलास पासवान किसी पर निर्भर नहीं थे। वह  देशभर में अपने समर्थक कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़े थे और सभी को यथा योग्य संगठन में सम्मान देकर साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। यह खालिक के पार्टी में बढ़े वर्चस्व का ही परिणाम है कि पासवान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले तमाम पार्टी के छोटे बड़े कार्यकर्ता पदाधिकारी पारस की ओर खींचे जा रहे हैं। आज पारस की जारी सूची से तो यही लगता है कि रामविलास पासवान के खास रहे लोगों को उन्होंने अपनी ओर खींचने के लिए कार्यकारिणी में खूब तरजीह दी है।


लोजपा पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पशुपति कुमार पारस ने पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया। कहा कि नये अध्यक्ष के चुनाव के साथ केन्द्रीय कमेटी तो स्वत: भंग हो गई, राज्यों की समितियों को भी भंग कर दिया गया। तत्काल काम करने के लिए कुछ पदाधिकारियों की केन्द्रीय कमेटी बनाई गई है। एक सप्ताह में सभी कमेटियों का नये सिरे से गठन होगा। 


पारस ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस वार्ता कर जो नई कमेटी की घोषणा की, उसमें आठ पदाधिकारी थे, लेकिन रात होते होते उन्होंने दो और सूची जारी कर दी। इस प्रकार पारस की नई कमेटी में 16 पदाधिकारी हो गए। किसी भी सूची में पार्टी की टूट के साथ कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किए गए सूरजभान का नाम नहीं है। अलबत्ता उनके भाई व सांसद चंदन को नई कार्यकारिणी की पहली सूची में शामिल किया गया है। दूसरी सूची में सूरजभान की पत्नी वीणा सिंह को भी जगह दी गई।



प्रेसवर्ता में पारस ने बताया कि पार्टी के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, सांसद वीणा देवी और सुनीता शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। सांसद प्रिंस राज और चंदन सिंह के अलावा संजय सर्राफ व रामजी सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। विनोद नागर को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। संजय सर्राफ व विनोद नागर को प्रवक्ता की जवाबदेही भी दी गई है। दूसरी सूची में वीणा सिंह और अनिल चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राकेश चौधरी, रणवीर सिंह गुहा, विरेश्वर सिंह और डॉ. उषा शर्मा को महामंत्री बनाया गया। रात को जारी तीसरी सूची में राज कुमार राज को महामंत्री और हीरा प्रसाद मिश्रा को सचिव बनाया गया है।


बाद में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए पारस ने कहा कि रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जो बैठक चिराग ने बुलाई है, वह असंवैधानिक है। अब कोई राष्ट्रीय कार्यकारिणी है ही नहीं। नई कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा। चिराग पासवान द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेने वालों को पार्टी में जगह नहीं मिलेगी।

उधर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से उनके आवास पर #लोक_जनशक्ति_पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व महासचिव अब्दुल खालिक, उपाध्यक्ष एके वाजपाई व प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने मुलाक़ात की व पार्टी के पक्ष में बातें रखी।

Comments

Popular posts from this blog

50 years of watergate conspiracy : वाटरगेट साजिश के पांच दशक

Journalist becomes the Chief Justice of the country : पत्रकार बना देश का प्रधान न्यायाधीश

हनुमानजी की जाति ?