Chirag's Ashirwad Yatra : बड़ी मम्मी ने चिराग को खिलाई खीर, भावुक हो शहरबान्नी रोया

  •  रामविलास पासवान की पहली पत्नी ने चिराग को खिलाई खीर, पहनाई आशीर्वाद की पगड़ी 







बिहार में आशीर्वाद यात्रा के तहत चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान के पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे। पासवान की पहली पत्नी  राजकुमारी देवी ने पासवान की दूसरी पत्नी रीना के बेटे चिराग का स्वागत किया। राजकुमारी देवी ने चिराग पासवान को खीर खिलाई और पगड़ी पहनाते हुए आशीर्वाद दिया।

बिहार के खगड़िया जिले में रामविलास पासवान के पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे चिराग पासवान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। अपने पैतृक घर को देखकर चिराग भावुक हो गए।  जैसे ही बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी उनके सामने आईं, वो अपने आंसू रोक नहीं सके। इसके बाद बड़ी मम्मी ने चिराग को खीर खिलाई और सिर पर पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया। 

ये सब देखकर वहां खड़े कार्यकर्ता भी भावुक हो उठे। मां के हाथों से खीर खाते हुए चिराग भावुक थे। उन्होंने अपने हाथ से भी बड़ी मम्मी को खीर खिलाई और उनसे आशीर्वाद लिया। 

  • चाचा ने किया है गलत: चिराग

 भावुक चिराग ने अपनी बड़ी मम्मी से कहा, 'पिताजी की मौत के बाद चाचा (पशुपति कुमार पारस) ने मेरे साथ नाइंसाफी की है। इसके बाद राजकुमारी देवी ने चिराग को सीने से लगा लिया। बड़ी मम्मी ने चिराग का हाथ पकड़ते हुए कहा कि कोई बात नहीं है। सबकुछ ठीक हो जाएगा। हमलोग तुम्हारे साथ हैं। जनता भी तुम्हारे साथ है। बड़ी मम्मी ने चिराग को विजयी होने का आशीर्वाद दिया। चिराग ने इसके बाद स्मृतिशेष रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ग्रामीणों से भी आशीर्वाद   मांगा। ग्रामीणों ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।

  • बड़ी मम्मी को देख रोए चिराग

जैसे ही चिराग पैतृक आवास पहुंचे, उनकी आंखें नम हो गई। बड़ी मम्मी को देखते ही वे खुद को रोक नहीं पाए। ये सब नजारा देखकर, पार्टी के कार्यकर्ता, वहां खड़े गांव के सभी लोग भावुक होकर रोने लगे। आम लोग भी भावुक हो उठे। इस मौके पर लोजपा ही नहीं राजद के कई विधायक और भारी संख्या में  कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


इन दिनों बिहार में चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा पर हैं। चिराग खगड़िया पहुंचे, तो कई जगह रुके और उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया। हालांकि, चिराग ने ये साफ कर दिया है कि वो किसी गठबंधन के साथ नहीं जाएंगे। शहरबन्नी पहुंचने से पहले चिराग ने एक प्रेस वार्ता भी की। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और चाचा पारस पर लगाए आरोप।




चिराग  पासवान ने पटना, कंकड़बाग में अपनी बड़ी बहन से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया एवं उनके परिवार के साथ कुछ समय बिताया।

  • फोटो साभार : जागरण 

Comments

Popular posts from this blog

International Award to North eastern Assam Journalist Nava Thakuria

PAGDANDI KA GANDHI

Modi Government sold 2500 Crores CEL for only 200 Crore, did not even listen to ministers, MPs and Company Employees