यूपी के कारागार मंत्री की बेटी श्रेया ने किलिमंजारो चोटी पर फहराया तिरंगा


उत्तर प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी की बेटी श्रेया सिंह ने पूर्वी अफ्रीका की सबसे ऊंची किलिमंजारों चोटी पर तिरंगा लहराकर भारत बेटियों का गौरव बढ़ाया है। श्रेया ने अपने हौसले से 19  हजार फिट से भी अधिक ऊंची और 8985 मीटर लंबे किलिमंजारो पर्वत की चोटी के शीर्ष स्थान पर तिरंगा फहराया। 17 सदस्यों व दो अध्यापकों के साथ नौ  सितंबर को उन्होंने यह दुर्गम अभियान फतह किया।  श्रेया सिंह मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित सिंधिया कन्या विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा हैं। श्रेया ने अपने दल के पांच सितंबर को पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया शहर से लिमोशो रूट से यात्रा प्रारंभ की। श्रेया दिवाली हाल ही में लौटी हैं।  श्रेया के मुताबिक उसने  हाल ही में एवरेस्ट का बेस कैंप ज्वाइन किया है। आगे भी वह इससे बड़ा कारनामा करके अपने पिता जैकी और देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। आईएएस बनकर सारा जीवन देश की सेवा में समर्पित करने का सपना संजोये श्रेया पर उनके पिता जैकी समेत पूरे परिवार को गर्व है। 

Comments

Popular posts from this blog

Priyanka Gandhi's allegation, a scam of crores in the donation of Shri Ram janmbhumi Temple