Bihar Motihari eastern Champarn News

  •  कोविड सेकेंड डोज टीकाकरण के लक्की ड्रा विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया


मोतिहारी, पू चम्पारण (बिहार): आदापुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के द्वार  एक लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया जिसमें लकी ड्रा के माध्यम से 11 विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया| कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूक  करना है| इस कार्यक्रम मे केयर इंडिया के  प्रखंड प्रबंधक श्री नारायण सिंह ने बताया कि इस आयोजन से लोगों के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर बहुत बड़ा संदेश जाएगा ।  मौके पर मौजूद वरीय चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार गुप्ता ने इस आयोजन को लेकर सरकार की एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया।श्री गुप्ता ने लोगों से अपील किया कि कोरोना से डरने कि जरुरत नहीं है कोरोना से लडने कि जरुरत है ससमय  वैक्सीन ना है और करो ना गाइडलाइन का पालन करना जिससे कोरोनावायरस को जड से खत्म किया जा सके । वहीं इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रुप में नवनिर्वाचित जिला पार्षद पति रमेश कुमार सिंह के द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। श्री सिंह ने  अस्पताल प्रबंधन को इस कार्यक्रम  के लिए धन्यवाद दिया तथा करोना काल में अस्पताल कर्मियों के द्वारा जीस तरह से लोगों के बीच जाकर वैक्सीन दिया गया जिसमें कई स्वास्थ्य कर्मियों की मौत भी हुई वह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस कार्यक्रम के संबंध में बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन से लोगों में बहुत बड़ा संदेश जाएगा कि वैक्सीन से   सिर्फ  बीमारी दूर नहीं होती साथ ही इससे अपने परिवार को भी सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काम करने की सलाह दी तथा इस तरह की जागरूकता अभियान चलाने के लिए उन्होंने अपनी स्वेच्छा से योगदान देने की बात कही मम्मी साथ ही माह में एक बार स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने हेतु अस्पताल परिसर में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं बुजुर्गों का बैठक आयोजन कराने कराने का सुझाव का सुझाव दीया। पुरस्कार वितरण के बाद सभी पुरस्कृत लोगों के चेहरे पर मुस्कान  थी तथा साथ हि उपस्थित सभी लोगों ने शपथ लिया कि हम लोग अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करने का काम करेंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों  वैक्सीन  ले सके । मौके पर वरीय चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार गुप्ता, डॉक्टर सरफराज,  क्लर्क  राकेश कुमार वर्मा , के ही  केयर  इंडिया के , केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक श्री नारायण सिंह, सीबीसी राजेश श्रीवास्तव, सीएचसी शमशेर अहमद कुंदन कुमार पांडे सत्येंद्र सा कौशल किशोर तिवारी के साथ आदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट , मोहम्मद शोएब रजा, फिरोज खान के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

Uproar on Dharam Sansad, Naseerudeen shah's strong Remark

Chirag's Mother Reena Paswan : ब्राह्मण नहीं रविदासी सिख की बेटी हैं रीना पासवान

China & AMERICA : चीन-अमेरिका शीत युद्ध व उसके वैश्विक सरोकार