आगरा :ताजमहल देखने वाले डोनाल्ड ट्रंप बने तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति

 आजादी के बाद दिसंबर 1959 में भारत यात्रा पर थे अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहॉवर, बहू बारबरा के साथ ताजमहल गए थे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत दौरे पर हैं। सोमवार की शाम ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया के साथ आगरा के ताजमहल देखने पहुँचे । ट्रम्प अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने ताजमहल देखा। उनसे पहले 1959 में ड्वाइट आइजनहॉवर और 2000 में बिल क्लिंटन आगरा जा चुके हैं। ट्रम्प की सिक्योरिटी के लिए आगरा में भी खास इंतजाम किए गए । जब आइजनहॉवर आगरा आए थे, तब वे वहां खुली कार में ही तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ घूमे थे। उनके साथ उस वक्त भारत और अमेरिका के चुनिंदा सुरक्षाकर्मी ही थे। फिर जब बिल क्लिंटन ताजमहल गए, तब आगरा की सड़कें और फुटपाथ तक खाली करा लिए गए थे।
दिल्ली में खुली बग्घी में और आगरा में खुली कार में घूमे थे आइजनहॉवर
आइजनहॉवर भारत आने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे। वे 9 से 14 दिसंबर 1959 को 6 दिन के दौरे पर भारत आए थे। ऐसा कहा जाता है कि आइजनहॉवर के स्वागत में दिल्ली की सड़कों पर 10 लाख लोग उमड़े थे। आइजनहॉवर जब भारत आए थे तो नेहरू ने ‘प्रिंस ऑफ पीस’ कहकर उनका स्वागत किया था। भारत आते ही वे राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के साथ खुली जीप में घूमे। दौरे में उन्होंने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। इसके बाद आगरा दौरे पर गए, तब भी उन्होंने खुली कार में पंडित नेहरू के साथ सफर किया। आइजनहॉवर के लिए कैडिलेक कार आई थी। जब वे दिल्ली और आगरा की सड़कों से निकले तो दोनों ओर लोग उनके स्वागत में खड़े थे। इतिहास पर अच्छी पकड़ रखने वाले पंडित नेहरू ने ही उन्हें ताजमहल की स्थापत्यकला और उसके बनने की कहानी के बारे में बताया था।
नेहरू ने कहा था, खेती में हमारी मदद करने आए हैं
आइजनहॉवर और नेहरू एक ही हेलिकॉप्टर में आगरा से 13 किलोमीटर दूर स्थित बिछपुरी गांव पहुंचे थे। गांव के अंदर का रास्ता पूरी तरह कच्चा था। कई जगह कीचड़ भी था। दोनों नेताओं ने इसकी परवाह नहीं की। जब दोनों गांव पहुंचे तो कुछ ही फीट की दूरी पर 300 ग्रामीणों को बैठाया गया था। तब ग्रामीणों को नहीं पता था कि आइजनहॉवर कौन हैं। नेहरू ने उनका परिचय दिया था। कहा था- ‘‘ये बड़े देश के राष्ट्रपति हैं। हमारे मुल्क में आए हैं। अमेरिका हमारी मदद कर रहा है खेती के मामले में पैदावार बढ़ाने के लिए। हम और आप इनका स्वागत करते हैं।’’

2000 में बिल क्लिंटन  के लिए लिए आगरा  की आधी सड़कें खाली करा ली गईं                                          आइजनहॉवर के आगरा दौरे के 40 साल बाद अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बिल क्लिंटन यहां आए। वे 19 से 25 मार्च 2000 तक भारत दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली, आगरा, जयपुर, हैदराबाद और.      मुंबई का दौरा भी किया था। क्लिंटन बेटी चेल्सी के साथ ताजमहल गए थे। उनके दौरे के लिए आगरा की आधी से ज्यादा सड़कों को खाली करा लिया गया था। उनकी सुरक्षा में 5 हजार से ज्यादा कॉन्स्टेबल, पैरामिलिट्री फोर्स की 22 कंपनियां, रेपिड एक्शन फोर्स के जवान भी तैनात थे। जहां-जहां से क्लिंटन गुजरे, वहां फुटपाथ पर भी लोगों को चलने की मनाही थी।






Comments

Popular posts from this blog

International Award to North eastern Assam Journalist Nava Thakuria

Modi Government sold 2500 Crores CEL for only 200 Crore, did not even listen to ministers, MPs and Company Employees