Posts

Fanishwar Nath Renu : साहित्यकार सरहद की कैद में कर्मों ?

Image
साहित्यकार सरहद की कैद में क्यों ? के. विक्रम राव  फणीश्वरनाथ रेणु की जन्मशती शुरू हुए चार माह (4 मार्च से) बीत गए| एक तिहाई काल तो गुजर गया| कोरोना का बहाना मिल गया| फिर भी हिंदी भूभाग में, खासकर दोआबा में, कोई तेज साहित्यिक स्पंदन अथवा हलचल न दिखी, न सुनाई दी| मानों वे मुगलसराय (अब डीडीयू जंक्शन) के पूरब तक ही बांध दिए गए हों| वहां भी बस अररिया से पूर्णिया तक के साठ किलोमीटर के दायरे में ही| हालाँकि हिंदी-धरा तो काफी व्यापक है| अर्थात, अगर “भारत यायावर” जी, डॉ. रामबचन राय और पूर्व विधायक प्रेमकुमार मणि को छोड़ दें, तो अन्य नाम खोजने पड़ेंगे|  सवाल यही कि नदीतट तक ही हिंदी सीमित क्यों ? वह संगम तट  से सागर तट तक है| क्योंकि डॉ. धर्मवीर भारती बांद्रा तक पहुंचे थे| भला हुआ कि अपनी संतानों के कारण अमृतलाल नागर चौक तथा भगवती चरण वर्मा “चित्रलेखा” बिल्डिंग (महानगर) तक कैद नहीं रहे| उनका व्यक्तित्व देशव्यापी रहा| फणीश्वरनाथ रेणुजी को साहित्य से हटकर भी आम भारतीय जानता है| विशेषकर हम जेपी के लोग रेणु को तानाशाही से लड़े धनुर्धर के रूप में देख चुके हैं| जो पीढ़ी गुजर गई, उसने  ...

Help to poor(Video ) : किसी दर्दमंद के काम आ

Image

P.V. Narasimha Rao : एक बार फिर नरसिम्हा राव

Image
एक बार फिर नरसिम्हा राव के. विक्रम राव राष्ट्रीय मीडिया में  (25 जुलाई 2020) सुर्खी है कि “अंततः मां-बेटे ने पी.वी. नरसिम्हा राव की आर्थिक उपलब्धियों की प्रशंसा की। ” इस प्रधानमंत्री की मौत के सोलह साल बाद ही सही, कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष (सोनिया गाँधी) और निवर्तमान अध्यक्ष (राहुल गाँधी) को अपनी पार्टी के पुराने मुखिया रहे इस प्रथम दक्षिण भारतीय प्रधानमंत्री की याद तो आयी। उनके गृहराज्य तेलंगाना में नरसिम्हा राव का वर्षपर्यंत जन्मशती समारोह (28 जून 2020) मनाया जा रहा है। मगर कल 29वीं वर्षगांठ थी, जब नरसिम्हा राव के वित्तमंत्री सरदार मनमोहन सिंह का क्रांतिकारी, सुधारवादी आर्थिक बजट (24 जुलाई 1991) पेश हुआ था। उस वक्त भारत विश्व में दिवालिया घोषित हो जाता। विदेशी मुद्रा भण्डार रसातल पर पहुँच गया था। उनके पूर्व वाले प्रधानमंत्री ठाकुर चंद्रशेखर सिंह के वित्तमंत्री बिहार वाले (बाद में झारखंडी) यशवंत सिन्हा ने भारतीय स्वर्ण भण्डार को लन्दन की गलियों में नीलाम कर दिया था, ताकि पेट्रोल खरीद सकें। सरकार के भीख का कटोरा यूरोप में घूम रहा था।  इसी परिवेश में नरसिम्हा राव के नाती एन.व...

Narayan on Earth उपन्यास : पृथ्वी पर नारायण-6

Image

Narayan on Earth उपन्यास : पृथ्वी पर नारायण -7

Image