दलित कारपोरेट्स को बधाई 
मुंबई में दो दिनों तक भारत के दलित कारपोरेट्स ने दलित ट्रेड फेयर का आयोजन किया, जिसमें शामिल हुए प्रमुख उद्यमी रतन टाटा और आदि गोदरेज ने जिस तरह दलित उद्यमियों को सहयोग देकर आगे बढ़ाने की बात की है, उसकी हर ओर सराहना की जानी चाहिए। मैं इस अवसर पर कहना चाहता हूं कि पिछले वर्ष जब दलित उद्यमियों ने मर्सडीज खरीदो और मनू भगाओ का नारा दिया था, उसकी मैंने आलोचना की थी, लेकिन पिछले दिनों दलित इंडियन चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का गठन और अब उसकी ओर से मुंबई में दो दिन का दलित ट्रेड फेयर आयोजित करके उन्होंने एक सार्थक कदम उठाया है और उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश की है, जो दलितों को जन्म और जाति के आधार पर अयोग्य मानते हैं। अब समय आ गया है कि दलित सभी क्षेत्रों में अपने आपको  सबसे  अलग  और सफल साबित करें। दलित कारपोरेट्स इसके लिए बधाई के पात्र हैं,  जिन्होंने इसकी शुरूआत की है। -राजेन्द्र मौर्य

Comments

Popular posts from this blog

Corona: महामारी में पीने का साफ पानी बेहद जरूरी

Massive Demonstration of Media persons for the New-Wage Board