उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हार्दिक बधाई। उम्मीद की जा सकती है कि वह किसी दुर्भावना से काम नहीं करेंगे और प्रदेश के साथ ही सभी वर्गों का समान रूप से ध्यान रखेंगे।
मुबाहिसा : राजेन्द्र मौर्य रात को सबकुछ अच्छे की उम्मीद लेकर लोग सोते हैं, लेकिन इन दिनों देखा जा रहा है कि दिन निकलते ही कोई न कोई हतप्रभ कर देने वाली खबर मिलती है, जिसे देश की भोली-भाली जनता सरकार या पुलिस की बहादुरी का कारनामा मानकर खुशी मनाने लगती है। जनता तो जनता कुछ टीवी पर मुखड़ा दिखाने के लिए बेताब विभिन्न वर्गों के स्वयंभू प्रतिनिधि भी आधारहीन बहस का हिस्सा बन जाते हैं, जिसमें लोकतांत्रिक व्यवस्था और कानून की खूब धज्जियां उड़ाई जाती हैं। आज सुबह उठा तो मेरे एक मित्र राजकिशोर बादली ने बताया कि एक कवयित्री ने वाट्सएप संदेश दिया है कि हैदराबाद कांड के चारों आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। यकीन नहीं हुआ तो तुरंत अपने समाचार तंत्र से पुष्टि की।...
भारत में हर साल 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़ी धूमधाम से मनती है। शहरों, गांवों में शोभायात्राएं निकाली जाती हैं। इस बार कोरोना के चलते भारत भी पूरी दुनिया के साथ लॉकडाउन है। सड़कों पर कोई नहीं दिख रहा है तो देश में डॉ. अंबेडकर जयंती घरों में मनाई जा रही है। अंबेडकर अनुयाइयों के घरों में दिवाली जैसा उत्सव मनाया जा रहा है। बाबा साहेब के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। घरों में रोशनी की गई है और आतिशबाजी छोड़ी जा रही है। देशभर मिल रही जानकारी के मुताबिक घरों में मन रही जयंती कार्यक्रमों की कुछ झलकियां। ...
कोरोना पर PM मोदी ने किया ऐलान- 3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, 20 अप्रैल से सीमित क्षेत्रों में सशर्त सीमित छूट भारत में जारी कोरोना कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के 21वें दिन देश के नाम संबोधन में मंगलवार को सुबह 10 बजे पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल के बाद कुछ सीमित सेक्टर्स में सशर्त सीमित छूट दी जा सकती है। मगर कोरोना वायरस के मामलों में कमी नहीं दिखने पर इसे वापस ले लिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि देश पूरी मजबूती के साथ कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है। जिस तरह से देशवासियों ने त्याग और तपस्या का परिचय दिया है, वह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसकी अवधि मंगलवार यानी आज खत्म हो रही है। तीन मई तक बढ़ा लॉकडाउन पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना जिस तेजी से फैल रहा है उसने दुनियाभर...
Comments
Post a Comment