सुरेन्द्र नागर बनेंगे यूपी में भाजपा का गुर्जर चेहरा




भाजपा ने गुर्जर समाज में अपनी पैठ जमाने के लिए हाल ही भाजपा में शामिल हुए सांसद सुरेन्द्र नागर को सक्रिय कर दिया है। देश के गुर्जर समाज में सुरेन्द्र नागर को बड़ा नाम माना जाता है। बाबू हुकुमसिंह के निधन के बाद से भाजपा में उनकी रिक्ति के लिए पहले बाबूजी की बेटी मृगांका सिंह को ही आगे लाने की कोशिश की गई, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाईं। तो भाजपा ने अब सुरेंद्र नागर को भाजपा में शामिल करके उनको उत्तर प्रदेश में पार्टी का बड़ा गुर्जर चेहरा बनाने की रणनीति बनाई लगती है।  सुरेन्द्र नागर कई बार एमएलसी रहने के साथ ही नोएडा से सांसद रह चुके हैं और हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता त्याग कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा प्रत्याशी के तौर पर दोबारा राज्यसभा में पहुंचे हैं। जैसा कि भाजपा में उनको शामिल करने के वक्त से ही अनुमान लगाया जा रहा है, कि सुरेन्द्र नागर को उत्तर प्रदेश में भाजपा का बड़ा गुर्जर चेहरा बनाया जाएगा, अब इस मुहिम की शुरुआत भाजपा द्वारा कर दी गई है। सुरेन्द्र नागर का  दौरा  बिजनौर में गांधी संकल्प यात्रा के नाम पर हुआ। बिजनौर गुर्जर बिरादरी की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां से गुर्जर बिरादरी के ही बड़े नेता रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री नारायण सिंह के पुत्र संजय चौहान सांसद रहे हैं और अब मलूक नागर यहां से बसपा के सांसद हैं। भाजपा सांसद सुरेन्द्र नागर का बिजनौर जनपद में पहुंचने पर गुर्जर समाज के लोगों ने जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम से गुर्जर बिरादरी में भाजपा का अच्छा संदेश गया है।

Comments

Popular posts from this blog

Uproar on Dharam Sansad, Naseerudeen shah's strong Remark

Chirag's Mother Reena Paswan : ब्राह्मण नहीं रविदासी सिख की बेटी हैं रीना पासवान

China & AMERICA : चीन-अमेरिका शीत युद्ध व उसके वैश्विक सरोकार