समस्तीपुर से जीते प्रिंस राज पासवान


केंद्रींय मंत्री एवं लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के भतीजे एवं दिवंगत रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस राज पासवान ने बिहार में समस्तीपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करके अपने पिता की विरासत को संभाल लिया है। उनको जीत का प्रमाण पत्र दिए जाने के वक्त उनके ताऊ रामविलास पासवान के पुत्र सांसद चिराग पासवान समेत परिवार के अधिकांश सदस्य मौजूद थे। उनकी जीत पर रामविलास पासवान समेत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। 

Comments

Popular posts from this blog

Press: प्रेस काउंसिल भंग हो, मीडिया काउंसिल की स्थापना हो

50 years of watergate conspiracy : वाटरगेट साजिश के पांच दशक