सुभाष चंद्रा ने जी समूह का चेयरमैन पद छोड़ा


देश में पहला निजी टीवी चैनल देने वाले जी समूह के चेयरमैन एवं सांसद 69 वर्षीय सुभाष चंद्रा ने आखिर अरबों के कर्ज से तंग होकर जी समूह के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह गैर कार्यकारी निदेशक ही रहेंगे। कंपनी में मौजूदा समय उनकी हिस्सेदारी पांच फीसदी मानी जाती है। कैसी विडंबना है कि हाल ही तक वह यूपी समेत तमाम भाजपा सरकार वाले प्रदेशों में निवेश की लंबी चौड़ी घोषणाएं करते घूमते दिखते थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टाइल की टोपी लगाकर अपने टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले छात्रों के लिए स्पेशल शो में सफलता के बड़े टिप्स देते दिखते थे। एेसे में कर्ज चुकाने के लक्ष्य में असफलता हाथ लगने पर सुभाष चंद्रा का जी समूह के चेयरमैन पद से इस्तीफा देना एक नया सबक देता है और कई सवाल भी खड़े करता है।

Comments

Popular posts from this blog

Uproar on Dharam Sansad, Naseerudeen shah's strong Remark

Chirag's Mother Reena Paswan : ब्राह्मण नहीं रविदासी सिख की बेटी हैं रीना पासवान

China & AMERICA : चीन-अमेरिका शीत युद्ध व उसके वैश्विक सरोकार