28 को पताही में हिंदू नवजागरण मंच मंगल मिलन समारोह होगा मोतिहारी (बिहार): रविवार को हिंदू नवजागरण मंच के जिला कार्यकारी मंडल की बैठक जिला प्रधान रमाकांत शर्मा शास्त्री की अध्यक्षता में सराठा स्थित उनके आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में 28 दिसम्बर को पताही में होने वाले जिला मंगल मिलन समारोह की तैयारी हेतु चर्चा की गई। कार्यक्रम की सफलता हेतु कार्यकर्ताओं को अनुमंडल सह प्रभार दिये गये। इस क्रम में संजय कुमार तिवारी को रक्सौल, राममनोहर जी को मोतिहारी, शशिभूषण शर्मा को पकड़ीदयाल, राजेश्वर सिंह को ढ़ाका, कुंदन कुमार को चकिया तथा आंनद मिश्र को अरेराज अनुमंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यकार्यकारी दिनेश कुमार ने कहा कि जिला मंगल मिलन मंच का वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें संगठनात्मक प्रतिवेदन, परिचर्चा तथा जिला में मंगल मिलन केंद्रों के विस्तार पर चर्चा होती है। आयोजन समिति के संयोजक एवं पताही प्रखंड प्रधान नवल किशोर सिंह ने कहा कि हिंदू नवजागरण मंच का काम पताही प्रखंड से हीं शुरू हुआ था जो आज जिला के सभी प्रखंडों में स्थापित हो चुका है, पताही के कार्यकता कार्यक्रम की सफलता...
सैंया भये कोतवाल अब डर काहे का
ReplyDeleteमहाराष्ट्र में पिछले एक महीने में जो कुछ हुआ वह बहुत ही शर्मनाक था अंततोगत्वा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संविधान की तो जीत हो गई परन्तु प्रत्येक ऐंगल से यह जनता की हार हुई हैं
ReplyDelete