Ambedkar Jaynti : घरों में मनाई जा रही अंबेडकर जयंती

भारत में हर साल 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़ी धूमधाम से मनती है। शहरों, गांवों में शोभायात्राएं निकाली जाती हैं। इस बार कोरोना के चलते भारत भी पूरी दुनिया के साथ लॉकडाउन है। सड़कों पर कोई नहीं दिख रहा है तो देश में डॉ. अंबेडकर जयंती घरों में मनाई जा रही है। अंबेडकर अनुयाइयों के घरों में दिवाली जैसा उत्सव मनाया जा रहा है।  बाबा साहेब के  चित्रों  पर माल्यार्पण कर  श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। घरों में रोशनी की गई है और आतिशबाजी छोड़ी जा रही है। देशभर मिल रही जानकारी के मुताबिक घरों में मन रही जयंती कार्यक्रमों की कुछ झलकियां।                                                                                                                        दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति कोविंद ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।


  • दिल्ली:केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अपने पुत्र एवं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ अपने आवास पर बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की। 



  • दिल्ली : कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया नें अपने घर में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।                                      

  • हरियाणा: भाजपा के राष्ट्रीय  नेता सूरजभान कटारिया अपनी पत्नी के साथ बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देते हुए।  
   
  • यूपी:शामली में अंबेडकर मूर्ति पर रोशनी करते भाजपा नेता पूर्णसिंह जाटव एवं अन्य।    

Comments

Popular posts from this blog

A Example of Hindu-Muslim Unity (VIDEO): अब अहमदाबाद में भी हिंदू का मुस्लिमों ने किया अंतिम संस्कार

International Award to North eastern Assam Journalist Nava Thakuria

Modi Government sold 2500 Crores CEL for only 200 Crore, did not even listen to ministers, MPs and Company Employees