Corona Lockdown 3.0 : कोरोना ने पेट्रोल और डीजल में लगाई आग



नई दिल्ल्लीः लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद ही अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लग गई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली सरकार के ईंधन पर वैट  बढ़ाने के बाद राजधानी में मंगलवार को पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7.10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।
तेल कंपनियों से मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 71.26 रुपये का होगा. पहले यह कीमत 69.59 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह डीजल की नयी कीमत 69.39 रुपये प्रति लीटर होगी जो पहले 62.29 रुपये प्रति लीटर थी। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट को 27 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया है जबकि डीजल पर वैट लगभग दोगुना बढ़कर 16.75 प्रतिशत 30 प्रतिशत हो गया है।


  • लॉकडाउन में पेट्रोल, डीजल की बिक्री गिरी
एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले अप्रैल में पेट्रोल की बिक्री 61 फीसदी और डीजल की बिक्री 57 फीसदी गिर गई है। वहीं अप्रैल के पहले 15 दिन में बिक्री क्रमशः 64 फीसदी और 61 फीसदी गिर गई।

Comments

Popular posts from this blog

Uproar on Dharam Sansad, Naseerudeen shah's strong Remark

Chirag's Mother Reena Paswan : ब्राह्मण नहीं रविदासी सिख की बेटी हैं रीना पासवान

China & AMERICA : चीन-अमेरिका शीत युद्ध व उसके वैश्विक सरोकार