Mayawati's Father death : मायावती के पिता प्रभूदयाल का निधन

  •  मायावती के पिता प्रभूदयाल का निधन 


लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता प्रभुदयाल (95) का निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री का पिता के प्रति गहरा लगाव रहा है। ये अलग बात है कि जब मायावती ने टीचर की नौकरी छोड़कर कांशीराम के साथ राजनीति में कदम रखा था, तब पिता प्रभुदयाल और उनकी माता  बेहद नाराज हुए थे। यहां तक कि उन्होंने बेटी से बातचीत भी बंद कर दी थी। आखिरकार जब बेटी ने उत्तर  प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान थामी, तब प्रभुदयाल ने मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी थी। प्रभुदयाल ने दिल्ली में सरकारी कर्मचारी के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं। डाक विभाग में नौकरी करते हुए उन्होंने 10 सदस्यों वाले कुनबे का पालन पोषण किया। प्रभुदयाल की शादी रामरती देवी से हुई थी। दिल्ली में रहते हुए ही बेटी मायावती सहित बाकी बच्चों का का जन्म सरकारी अस्पताल में हुआ था। मायावती की मां रामरती पढ़ी लिखी नहीं थीं। परिवार में आर्थिक अभाव के बावजूद माता-पिता ने बेटी की पढ़ाई लिखाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इसी दम पर कभी मायावती ने आईएएस बनने का सपना देखा था। छह भाई और दो बहनों के बीच मायावती सामाजिक विचारधारा के प्रति काफी सजग रहती थीं।  

Comments

Popular posts from this blog

Uproar on Dharam Sansad, Naseerudeen shah's strong Remark

Chirag's Mother Reena Paswan : ब्राह्मण नहीं रविदासी सिख की बेटी हैं रीना पासवान

China & AMERICA : चीन-अमेरिका शीत युद्ध व उसके वैश्विक सरोकार