Dosti Yatra : दोस्ती यात्रा 13 से 15 अगस्त तक


दक्षिण एशिया की जनता के बीच मैत्री संबंधों को सौहार्दपूर्ण एवं निरंतरता प्रदान करने के लिए वर्ष 1980 के आसपास स्व. श्री कुलदीप नैय्यर, स्व. दीदी निर्मला देशपांडे, स्व. श्री  मुबशिर हसन एवं वर्तमान मार्गदर्शक सर्वश्रीमती मोहिनी गिरि एवं सईदा हमीद ने दोस्ती यात्रा का आरंभ किया था। हमें गर्व है कि आज उस मिशन को युवा साथियों ने संभाल लिया है । कोरोना काल  के इस समय में अनेक विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हुई है। उसके बावजूद भी यात्रा समयानुसार चलती रही है। 

    दोस्ती यात्रा के संयोजक दीपक कथुरिया ने बताया इस वर्ष 2021 में यह यात्रा दिनांक 13 से 15 अगस्त तक  पुनः प्रस्तावित है। इस बार का प्रस्ताव है कि यह यात्रा दिल्ली बॉर्डर से प्रारंभ होकर फिरोजपुर बॉर्डर तक जाएगी तथा रास्ते में स्थान- स्थान पर अमन दोस्ती सभाओं का आयोजन होगा।



     


Comments

Popular posts from this blog

Corona: महामारी में पीने का साफ पानी बेहद जरूरी

Massive Demonstration of Media persons for the New-Wage Board