Bihar Motihari eastern Champarn News

  • मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के संजय बने अध्यक्ष , महासचिव बने हेमंत



मोतिहारी, पू.चम्पारण (बिहार): मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम सह चुनाव सभा में संजय जायसवाल अध्यक्ष और हेमंत कुमार महासचिव चुने गए।

बंजरिया स्थित एक होटल के सभागार में संपन्न हुई! बेहद खुशनुमा माहौल में चुनाव पदाधिकारी श्री मनीष कुमार एवं सह चुनाव पदाधिकारी डॉ विवेक गौरव के नेतृत्व में सत्र 2022 हेतु पदाधिकारियों का चुनाव हुआ! 

विदित हो कि मोतिहारी चेंबर के द्वारा प्रतिवर्ष इस आम चुनाव में अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महासचिव,सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव चेंबर संविधान के अनुसार सर्वसम्मति से किया जाता है!

 संपन्न चुनाव में सर्वसम्मति से मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के सत्र 2022 हेतु अध्यक्ष संजय जयसवाल महासचिव हेमंत कुमार उपाध्यक्ष अंगद सिंह, विशाल कुमार सह सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता का चुनाव किया गया! इस आम सह चुनाव सभा में चेंबर संयोजक रवि कृष्ण लोहिया  कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर गुप्ता महासचिव अभिमन्यु कुमार उपाध्यक्ष चंदू मिश्रा कोषाध्यक्ष तारकेश्वर नाथ केडिया पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र जालान ,रोहित शाह, कृष्ण कुमार जैन, संजीव रंजन, जितेंद्र कुमार ज्वेलर्स, महेश सिन्हा, सुरेश चंद, अनुपम जयसवाल, प्रशांत जयसवाल, संजय लोहिया पूर्व महासचिव राम भजन सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं चेंबर सदस्य की उपस्थिति रही!

Comments

Popular posts from this blog

Priyanka Gandhi's allegation, a scam of crores in the donation of Shri Ram janmbhumi Temple