Congress Mahngai maharaili in jaipur

 2014 से देश में हिंदुत्ववादी सत्ता में हैं, इन्हें हटाकर अब हिंदू सरकार को लाना है : राहुल गांधी





जयपुर में कांग्रेस पार्टी ने आज महंगाई हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी महारैली का आयोजन किया। इस रैली में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता पहुंचे। इस रैली में जहां राहुल गांधी ने लोगों को हिंदू और हिंदुत्ववादी का अंतर समझाया वहीं, प्रियंका गांधी ने किसानों और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। यह रैली पहले दिल्ली में होने वाली थी, लेकिन एनसीआर में रैली की इजाजत नहीं मिलने पर इसे जयपुर में शिफ्ट करने का फैसला किया गया।


बढ़ती महंगाई के खिलाफ मोदी सरकार को घेरने के लिए  रविवार को कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'महंगाई हटाओ महारैली' का आयोजन किया। इस महारैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेता शनिवार शाम को ही जयपुर पहुंच गए । सोनिया गांधी और राहुल गांधी जयपुर का एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं विशेष बस के द्वारा 33 नेताओ को सीधे ही रैली स्थल पहुचने की व्यवस्था की गई। वहीं सोनिया गांधी का रैली में आना अशोक गहलोत की राजनीतिक जीत और गहलोत का कॉंग्रेस में कद दर्शा रहा है। इस रैली में भाग लेने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा सीधे लखनऊ से जयपुर पहुंचीं।



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष

राहुल गांधी ने मोदी सरकार के साथ ही सीधे आरएसएस पर तीखा हमला किया। गांधी ने कहा कि देश में 2014 से हिंदुत्ववादी सत्ता में हैं, अब इन्हें हटाना है और हिंदुओं की सरकार लाना है।  

राहुल गांधी ने साफ कहा कि हिंदू महात्मा गांधी है जो जीवन भर सत्य के सत्याग्रह करते रहे और हिंदुत्ववादी गोडसे है जो असत्य के और सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते है। हिंदू न तो डरता है और नहीं किसी से नफरत करता है हिंदू सत्य के लिए लड़ते हुए दिल में शांति और सभी के लिए प्यार रखता है। वह सभी धर्मों का आदर करता है। जबकि हिंदुत्ववादी असत्य और सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वे नफरत करते हैं समाज में नफरत फैलाते हैं किसी भी धर्म का आदर नहीं करते हैं इंसान से इंसान को लड़ाने का काम करते हैं। 

गांधी ने कहा कि हिंदुत्ववादियों को सत्य से कुछ लेना देना नहीं है। हिंदू सत्य की खोज में कभी नहीं झुकता है लेकिन हिंदुत्ववादी नफरत से भरा होता है। राहुल ने कहा कि आप सभी हिंदू हैं। हिंदुत्ववादी सत्ता के भूखे होते हैं। 2014 से हिंदुत्ववादी सत्ता में हैं, हिंदू सत्ता से बाहर हैं। हमें इन हिंदुत्ववादियों को हटाकर हिंदुओं को सत्ता में लाना है। 


  • मैं हिंदू हूं, हिंदुत्ववादी नहीं: राहुल गांधी

जयपुर में महंगाई के खिलाफ आयोजित की गई रैली में राहुल गांधी ने ट्रैक से हटकर भाषण की शुरुआत की। राहुल ने हिंदू और हिंदुत्ववादी के बीच का अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि जो हिंदू होता है वह हर धर्म को मानता है लेकिन जो हिंदुत्ववादी होता है वह किसी धर्म को नहीं मानता। वह सिर्फ हिंसा में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू हूं और अहिंसा में विश्वास रखता हूं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हिंदू थे और गोडसे हिंदुत्ववादी था। उन्होंने कहा कि अभी की केंद्र सरकार हिंदुत्ववादी है जिसका काम सिर्फ आपस में मार-काट करवाना है। ये लोग सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

  • एक फीसदी लोगों के हाथ में 33 फीसदी धन

आज हिंदुस्तान की 1% आबादी के हाथ में हिंदुस्तान का 33% धन है, 10% आबादी के हाथ में 65% धन है और सबसे गरीब 50% आबादी के हाथ में मात्र 6% धन है।नरेंद्र मोदी जी ने इस देश के सबसे गरीब 50% के हाथ में सिर्फ 6% धन छोड़ा है। हिंदुस्तान का 90% कॉरपोरेट प्रॉफिट सिर्फ 20 कंपनियों को जाता है।

  • मीडिया को भी बताया कॉरपोरेटस का गुलाम

राहुल ने कहा...ये जो आप टीवी देख रहे हो ना, वो इस रैली को सिर्फ 5 मिनट के लिए दिखाएंगे; ये उन कॉरपोरेट्स के गुलाम हैं।


  • हिंदू कौन- जो सबसे गले लगता है, जो किसी से नहीं डरता, जो हर धर्म का आदर करता है।

आप रामायण पढ़िए, महाभारत पढ़िए, गीता-उपनिषद पढिए और मुझे दिखा दीजिए कि कहाँ लिखा है कि किसी गरीब को मारना है, किसी कमजोर व्यक्ति को कुचलना है।


  • खुद नहीं बोली सोनिया गांधी, बजाती रहीं राहुल के भाषण पर तालीं
कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष आग्रह पर पूर्व में कार्यक्रम न होते हुए भी पहुंच तो गईं। लेकिन उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के नाते भी कोई भाषण नहीं दिया। न ही सभा में उनके भाषण नहीं दिए जाने की कोई खास वजह बताई गई। इस दौरान यह अवश्य देखा गया कि जब राहुल गांधी अपने भाषण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पूरा जोश भर रहे थे तो सोनिया गांधी निरंतर ताली बजा रही थी। 

  • एलपीजी सिलेंडर और सरसों के तेल की कीमत रुला रही है  महिलाओं को : प्रियंका गांधी 

यूपी में कांग्रेस की कमान संभाल रही प्रियंका गांधी ने कहा कि आप आज इल रैली में आए हैं क्योंकि एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग 1000 रुपये है, सरसों के तेल की कीमत 200 रुपये प्रति लीटर है, पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं, और आम आदमी की परेशानियों को कोई नहीं सुन रहा है।  उन्होंने कहा, 'भाजपा पूछती है कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया? मैं पूछती हूं कि सात साल में आपने क्या किया? क्या कोई एम्स जैसी संस्था बनाई? कोई शिक्षण संस्थान बनाया? क्या किया? पीएम मोदी जिस हवाई अड्डे से आपका जहाज उड़ता है, वो कांग्रेस की देन है। हमने यह किया।


  • प्रियंका गांधी का केंद्र और मोदी सरकार पर हमला

महंगाई के खिलाफ रैली में प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता के लिए नहीं बल्कि सिर्फ गिने, चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। केंद्र की सरकार झूठ, लालच और लूट वाली सरकार है। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी पर्यटन में मस्त रहते हैं इसलिए किसानों के पास उन्हें जाने का वक्त नहीं मिला। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हजारों करोड़ रुपए विज्ञापन में खर्च कर रही है, लेकिन वही सरकार किसानों को खाद नहीं दिला पा रही। मैं ऐसे परिवारों से मिल कर आई हूं जिसके मुखिया ने खाद लेने के लिए लाइन में खड़े-खड़े दम तोड़ दिया।


  • मंच पर सचिन पायलट को भी मिला पहली पंक्ति में स्थान

महारैली के मंच पर सचिन पायलट को भी पहली पंक्ति में स्थान दिया गया है जो प्रदेश कांग्रेस में चल रहे गुटबाजी की अटकलों को विराम देने का प्रयास माना गया। महारैली के माध्यम से केंद्र को घेरने की कोशिश की जा रही हैं।  देश में तेल, गैस, खाद्य पदार्थ की कीमतों को लेकर कांग्रेस लाखों की भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाई।


  • दिल्ली में कई गुना होती भीड़ ! 

जयपुर में जुटी लाखों की भीड़ यह दर्शाती है कि यह रैली वास्तव में अपने पूर्व प्रस्तावित स्थान दिल्ली में होती तो आज जुटी लाखों की भीड़ कई गुना अधिक इजाफे के साथ दिल्ली में अधिक प्रभावशाली होती।  शायद भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार इस बात को भली-भांति समझती थी इसीलिए दिल्ली में कांग्रेस की रैली आयोजित नहीं होने देने के लिए अनुमति की धांस  फंसाई गई।


  • कार्यकर्ताओं के लिए व्यवस्था दुरुस्त की गई

12  दिसम्बर (रविवार) की रैली के लिए शनिवार की रात से जयपुर पहुंचने शुरू हो गए थे। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शनिवार की  रात में ही बस का सफर तय करते हुए जयपुर पहुंचे, जिनके खाने, बिस्तर, आराम की व्यवस्था की जिम्मेदारी विधायकों ने संभाली हुई थी।  पूरे जयपुर शहर को छावनी में परिवर्तित किया  गया था। 


  • सोनिया गांधी के आने के कारण सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर रहीं 

सोनिया गांधी के विशेष विमान से आने की पुष्टि के बाद सुरक्षा एजेंसी को अलर्ट पर रखा गया। पहले सोनिया गांधी के आने की खबर नहीं थी, लेकिन बाद में उनके आने की सीएम गहलोत ने  पुष्टि की। हालांकि सोनिया गांधी महंगाई रैली में केवल मौजूद रहीं। मुख्य भाषण राहुल गांधी का हुआ। 


  • राजस्थान में सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल का स्वागत: गहलोत 

 राजस्थान की धरा पर पधारी कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  स्वागत करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी स्वागत करता हूं जो इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागी बने हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के हर जन विरोधी फैसले के खिलाफ देश में राहुल गांधी ने आवाज बुलंद की है और वह बिना किसी से। डरे तानाशाह बनी मोदी सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। 


  • हजारों की संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी रहे तैनात

कांग्रेस की रैली में जयपुर पहुंचने वाले लाखों लोगों और हजारों वाहनों से यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए 2000 यातायात पुलिसकर्मी को तैनात किया गया। वहीं 15 आईपीएस अधिकारियों को इसके लिए लगाया गया।


  • पूरे जयपुर में जगह-जगह लगाए गए राहुल गांधी के पोस्टर

कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली के लिए जयपुर शहर में जगह-जगह राहुल गांधी के पोस्टर लगाए गए हैं। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया जगह-जगह पोस्टर, होर्डिंग्स की भरमार के साथ ही रैली स्थल पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के बड़े-बड़े कटआउट भी लगाए गए थे। रैली स्थल पर मौजूद लाखों की भीड़ में भारी उत्साह देखते ही बन रहा था। काफी अर्से बाद देश में कांग्रेस की किसी रैली इतने उत्साह का संचार देखा गया।


  • पांच लाख से अधिक की भीड़ पहुंची

कांग्रेस की इस महारैली में पांच लाख से अधिक लोगों के पहुंचने के दावे किए गए हैं।  सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने का दौर जारी है। राजधानी में इस रैली के लिए करीब 10000 वाहनों के पहुंचने की बात मानी गई।


  • जयपुर से संपादक राजेश्वरी की विशेष रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

Elon Musk become infamous by buying Twitter and removing the Indian CEO

All India Radio declares Jyoti Basu a freedom fighter

Rajeshwari Maurya shat what Naman राजेश्वरी मौर्य: शत शत नमन