Bihar Motihari eastern Champarn News

 मानवाधिकार दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन



मोतिहारी,पू.चम्पारण(बिहार): मानवाधिकार दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के यह राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन रामचंद्र शुक्ल सभागार जिला स्कूल कैंपस में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रो वी.सी. जी गोपाल रेड्डी जी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर शशी कुमार (प्रोफ़ेसर मानवाधिकार विभाग बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय) सम्मिलित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में मानवाधिकार दिवस की महत्ता एवं इस वर्ष की थीम पर चर्चा करते हुए भारत के राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में बताते हुए कहा कि भारत में राजनीतिक दलों को मानवाधिकार के साथ-साथ मजबूत करने की जरूरत है। इसके बाद गांधी एवं शांति अध्ययन केंद्र के आचार्य प्रोफेसर सुनील महावर  ने प्रस्तावना प्रस्तुत की। 

      कार्यक्रम का संचालन राजनीतिक विज्ञान विभाग की आचार्या डॉक्टर सरिता तिवारी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के अन्य आचार्य डॉक्टर नरेंद्र आर्या, डॉ पंकज सिंह उपस्थित थें। इसके अलावा अन्य विभाग के आचार्य के साथ-साथ रिसर्च स्कॉलर तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में इस कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम की संचालिका सरिता तिवारी के द्वारा किया गया।(अजीत कुमार सिंह)

Comments

Popular posts from this blog

Uproar on Dharam Sansad, Naseerudeen shah's strong Remark

Chirag's Mother Reena Paswan : ब्राह्मण नहीं रविदासी सिख की बेटी हैं रीना पासवान

China & AMERICA : चीन-अमेरिका शीत युद्ध व उसके वैश्विक सरोकार