Bihar Motihari eastern Champarn News

 मोतिहारी में नए साल के मौके पर दिखा ठंड का कहर



मोतिहारी,पू चम्पारण (बिहार):  मौसम बड़ा बेइमाइन है ओ आज मौसम...... यह गाना आज चरितार्थ नहीं हुआ क्यों की जाड़े की मौसम में तो ठंड लगना लाज़मी है।मौसम तो अपनी ईमानदारी से नए साल की स्वागत के लिए आ गई हमारे शहरवासियों के लिए, जी हां मै बात कर रहा हूं मोतिहारी की दिसंबर बीतने को थी लेकिन ठंड अभि तक दशखत नहीं दी शायद उन्हें तलाश थी नए साल की। आज पहली जनवरी 2022 को ठंड के मौसम का आज पहला आनंद उठाया मोतिहारी के लोगों ने नए साल के मौके पर । सुबह से ही पूरा इलाका कुहासे के चादर में ढक गई थी और लोगों ने इसका भरपूर लुफ्त  भी उठाया ।पहली बार इस साल की शुरुआत में सभी लोगों को गर्म कपड़े,जैकेट में सड़कों पर देखा गया। ग्रामीण इलाकों में कुहासा जरूरत से ज्यादा देखा गया। लोगों ने आज दिल खोलकर ठंड के मौसम का स्वागत किया। कुहासे के बजह से दूर-दूर तक कुछ भी नहीं दिख रहा था और यही वजह है कि गाड़ी चालकों ने बहुत सावधानी से सड़कों पर गाड़ियां चलाई। वही रेडीमेड दुकानदार ओम साई होजियरी, ओम ड्रेसेज, यश होजरी,राज श्री कलेक्शन का कहना है की ठंड न पढ़ने से जैकेट, कार्डिगन,दस्ताना, मफलर्स, टोपी ,इनरवियर आइटम का सेल इस बार अभी तक 30% हुआ है जिससे हम लोगों का मनोबल  ही टूट गया था। आज की ठंड ने आशा की उम्मीद दिखाई। (अजित)

Comments

Popular posts from this blog

Uproar on Dharam Sansad, Naseerudeen shah's strong Remark

Chirag's Mother Reena Paswan : ब्राह्मण नहीं रविदासी सिख की बेटी हैं रीना पासवान

China & AMERICA : चीन-अमेरिका शीत युद्ध व उसके वैश्विक सरोकार