Posts
राजस्थान : उदयपुर में खुला पारस ग्रुप का नया अस्पताल
- Get link
- X
- Other Apps
यूपी में छोटे से कस्बा गुलावठी(बुलंदशहर)से दुग्ध कारोबार की शुरुआत करने वाले पारस ग्रुप ने पारस डेयरी, पारस रियल स्टेट, पारस स्कूल और पारस हेल्थकेयर का देश व्यापी कारोबार फैलाने के साथ ही विदेशों में भी अपने कारोबार की जड़ें जमा रखी हैं। पारस ग्रुप की पारस हेल्थ केयर कंपनी की ओर से पूरे देश में अस्पतालों की चेन बनाई जा रही है, जिसमें विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया गया है। गुरुग्राम में पहला हॉस्पिटल खोलने के बाद पारस ग्रुप ने दिल्ली, पंचकुला, रांची, पटना, दरभंगा आदि अनेक कई प्रदेशों से अस्पतालों की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान के उदयपुर में नया पारस हॉस्पिटल खोला है। उदयपुर में पारस हॉस्पिटल के उद्घाटन पर ग्रुप के सभी निदेशकों में विशेष रूप से भाजपा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर अपने सभी भाइयों के साथ मौजूद थे। इस अवसर पर मौजूद अतिथियों ने पारस ग्रुप को निरंतर उन्नति की शुभकामनाएँ दीं।
हरियाणा : पूर्व केंद्रीय मंत्री आई डी स्वामी का निधन
- Get link
- X
- Other Apps
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री आईडी स्वामी जी (90) की पत्नी का देहांत अभी चंद दिनों पहले करनाल में उनके निवास स्थान पर हो गया था, जिसकी सूचना मुझे भी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली थी । आज मैं उनके घर अफसोस के लिए उनके घर में ज्यो ही दाखिल हुआ तो मैंने स्वामी जी से मिलने के लिए जानकारी चाही तो एक सज्जन बोले कि उनका तो देहांत हो गया है। मैंने भौचक्के होकर कहा कि उनकी नहीं, उनकी पत्नी का निधन हुआ है। पर उन्होंने रुआँसे होकर बताया कि आज दोपहर बाद 3 बजे उनका भी देहांत हो गया । मैं भी गमगीन होकर घर के उस कमरे में दाखिल हुआ जिसमें उनके परिवार सहित अन्य सदस्य बैठे थे। मुझे बहुत अफसोस रहा कि जिनसे मैं मिलने आया था वह यात्री तो सदा सदा के लिए चला गया था। इस बार भी स्वामी जी ने वही किया जैसा वे पहले भी करते थे। उनके गृह राज्यमंत्री रहते जब भी किसी भी काम के सिलसिले मैं मिलने के लिए उन्हें फोन करते तो कुशल क्षेम पूछकर कहते कि क्या किसी भी काम के लिए तुम्हें भी मिलने की जरूरत है, फोन पर ही बता दो। मेरे काम सदा सामाजिक ही रहते। उन्हें मैं संकोच से काम बताता और कुछ रोज बाद उनका ही फोन आ...
मध्यप्रदेशः खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2019
- Get link
- X
- Other Apps
खजुराहो में सात दिवसीय खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 17 दिसंबर को शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे। 23 दिसंबर तक होने वाले फिल्म फेस्टिवल में बुंदेलखंड में बनी लगभग एक सैकड़ा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों का जमावड़ा रहेगा। फेस्टिवल की तैयारी में जुटे संयोजक फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला मुंबई की फिल्मी हस्तियों को आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म अभिनेता एवं सांसद सनी देओल को मुलाकात कर आमंत्रित किया था। फेस्टिवल में यूपी-एमपी व बुंदेलखंड के 13 जिलों से बड़ी संख्या में लोग शिरकत करेंगे। इसके अलावा कैलाश खेर के शिवाला बैंड की धूम रहेगी। इस दौरान सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सनी देओल, राजपाल यादव, रणधीर कपूर, जानी लीवर, हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव समेत बॉलीवुड की दर्जनों नामचीन हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
राज्यसभा : सुरेन्द्र नागर ने उठाया किसानों के लिए प्रोत्साहन राहत का मुद्दा
- Get link
- X
- Other Apps
अयोध्या : सुप्रीम कोर्ट ने सभी पुनर्विचार याचिका खारिज की
- Get link
- X
- Other Apps
निर्भया कांड : राष्ट्रपति नहीं करेंगे दया, फांसी की तैयारी
- Get link
- X
- Other Apps
लोकसभा : बसपा सांसद मलूक नागर ने उठाया पत्रकारों को सुविधा का मुद्दा (वीडियो)
- Get link
- X
- Other Apps
बसपा के सांसद मलूक नागर ने देश में पत्रकारों के पेशे को काफी खतरनाक और जोखिम भरा बताते हुए लोकसभा में कहा कि इस पेशे में लगे लोगों को सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिलता है। वेतन बहुत कम और सुरक्षा के नाम पर उनके परिजनों को कुछ भी नहीं मिल पाता है। सांसद नागर ने लोकसभा में सरकार से मांग की, कि पत्रकारों को सांसदों और विधायकों के साथ ही सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाओं दी जाएं और उनके लिए 25 लाख रुपये की बीमा योजना शुरू की जाए।