किसान, मजदूर और सर्वहारा समाज के नेता थे चौधरी चरण सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंंह किसानों के ही नहीं मजदूर और सर्वहारा समाज के नेता थे। जातिगत भावना से दूर आधूनिक भारत में सर्वहारा समाज के समान उत्थान की उनकी उत्तम सोच थी। परिणामस्वरूप उन्होंने उत्तरी भारत के सभी प्रदेशों में क्षेत्रीय नेताओं को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया और उनको प्रदेश व्यापी और राष्ट्र व्यापी नेता बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई। आजादी से पहले के राजघानों से राजनीति को निकालकर झोपड़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने ऐेसे-एेसे सामान्य गरीब परिवारों में जन्मे युवाओं को राष्ट्रीय स्तर का नेता बनाने का काम किया, जिनके घरों में खाने के लिए नहीं और उनके तन पर ठीक से कपड़े नहीं होते थे। 1960 में उत्तर प्रदेश के बने गृहमंत्री चौ. चरणसिंह सन् 1960 में उत्तरप्रदेश कांग्रेस सरकार में 15 माह तक गृहमन्त्री रहे। इस अवधि में उन्होंने पुलिस विभाग के भ्रष्टाचार को कम करने, उसकी कार्यकुशलता को बढ...
अमेरिका में भारतीय मेला रेडमण्ड, वाशिंगटन में एक भारतीय मेले में जाने का अवसर मिला । यह मेला अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीयों के विभीन्न संगठनों ने वैदिक कल्चर सेंटर व सिंगापुर एयरलाइन्स की मदद से लगाया हुआ था और मेला का नाम दिया था *आनंद मेला* । मुझे यहाँ आकर कतई भी यह अहसास नही हुआ कि हम विदेश में है । हजारों भारत वंशी अपनी इलाकाई अथवा धार्मिक विभिन्नता को नजरंदाज करके इसमे शिरकत कर रहे थे । मेला में वह सब कुछ था जो मेरे शहर पानीपत के देवीमन्दिर के मेले में होता है । हर तरह के सामान ,कपड़ो , खिलोने की छोटी -२ दुकानें , चाट ,पकोड़ी ,गोलगप्पे , डोसा ,इडली व बड़े के स्टाल ,जहाँ पर खरीदने व खाने वालों की लंबी -२ लाइन लगी थी । बस एक अंतर रहा कि यहां हमारी तरह धक्का मुक्की नही थी । क्या ये सब कुछ अलग तरह के हिंदुस्तानी थे, जी बिल्कुल भी नही ,ये वे ही थे जो भारत में किसी अनुशासन में नही होते । जहां खाया वहीं फेंका और आगे चलते बने पर यहां वे ऐसा नही करते । छोटा सा कागज का टुकड़ा भी वे कहीं भी इधर उधर न फेंक कर डस्ट बिन में ही डालते है । हर जगह तीन तरह के डिब्बे...
Comments
Post a Comment