कल्याण सिंह का संन्यास

राम मंदिर के लिए विवादित ढांचे को ध्वस्त कराने के बाद हिंदू आस्थाओं के हीरो बने उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह के अब संन्यास का समय शुरू हो गया है। भाजपा को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले एक के बाद एक नेता संन्यास आश्रम पहुंच रहे हैं। राजस्थान का गवर्नर कलराज मिश्र को नियुक्त कर दिया गया है और कल्याण सिंह को भविष्य के लिए कुछ बताया नहीं गया है। ऐसे में कल्याण सिंह को भी लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी आदि की तरह संन्यास मार्ग का सफर तय करना होगा। कल्याण सिंह के लिए यह संतोष की बात हो सकती है कि उन्होंने अपने पुत्र राजवीर सिंह (राजू) को सांसद और पौत्र संदीप सिंह को उत्तर प्रदेश में मंत्री बनवाकर उनके भविष्य को सुरक्षित कर दिया है। 87 वर्षीय कल्याण सिंह अक्सर बीमार रहते हैं, ऐसे में वह खुद भी बहुत अधिक सक्रिय रहने के पक्ष में नहीं हैं।

Comments

Popular posts from this blog

How TULSI profitable for health : तुलसी कैसे हो सकती है आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी...आओ जानें

Modi Government sold 2500 Crores CEL for only 200 Crore, did not even listen to ministers, MPs and Company Employees

नई दिल्ली : संसद में शीत सत्र का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ा