अनिल मौर्य बने कर्मचारी संघ के मंत्री

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्टरेट कर्मचारी संघ के निर्वाचन में 58वें अधिवेशन में मेरठ मंडल के अनिल मौर्य  निविर्रोध मंत्री घोषित किए गए हैं। प्रदेश भर के समस्त जिलों के कलेक्टरेट कर्मचारियों द्वारा  मुरादाबाद जनपद  में हिस्सा लिया गया । इसके अतिरिक्त प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में बरेली के सुशील  त्रिपाठी अपने प्रतिद्वंद्वी  मुकुट बिहारी हाथरस को हराकर  निर्वाचित हुए है। मतदान  सुबह ग्यारह बजे से सायं पाच बजे तक चला। सहारनपुर की नीरू सिंह को प्रांतीय प्रचारक घोषित किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश के उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के कर्मचारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में मुख्यतः शिरिनाथ धर दुबे मथुरा, अरविन्द वर्मा मंत्री मुरादाबाद, राजेश वर्मा कोषाध्यक्ष मेरठ, विजय शर्मा गाजियाबाद, अजय शर्मा बागपत जिला अध्यक्ष, नरेन्द्र शर्मा जिला अध्यक्ष हापुड़,  मुकेश सक्सेना आगरा, किशोरीलाल चित्रकूट, मनोज कुमार गोरखपुर, संजय भारती आजमगढ़, अंगद सिंह प्रयागराज, विनोद सिंह  कानपुर, सुनील गौतम अलीगढ़ आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

India's Former Prime Minister Ch. Charan Singh : सख्त प्रशासन, किसान का आजीवन चिंतन

अमेरिका में गोलगप्पा 70 रुपये का