हरिवंशराय बच्चन : जब राजीव गांधी ने खींचा फोटो


हरिवंश राय बच्चन का यह फोटो कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है, जो बच्चन-गांंधी परिवार के दोस्ताना काल में पूर्व प्रधानमंत्री राजवी गांधी ने खींचा था। सभी जानते हैं कि लंबे समय से फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और गांधी परिवार में कोई संपर्क नहीं है। दोनों परिवारों में श्वेता बच्चन, अभिषेक बच्चन और प्रियंका गांधी के शादी समारोहों में  निमंत्रण के बावजूद कोई शामिल नहीं हुआ। गत दिवस प्रियंका गांधी द्वारा हरिवंश राय बच्चन के फोटो को ट्वीट करने के पीछे की मंशा पर तो साफतौर पर कोई कुछ नहीं कह सकता है। पर, यह सभी जानते हैं कि फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने बाबूजी (हरिवंश राय बच्चन) के प्रति काफी भावूक रहते हैं। उनको अपने खेमे में लाने के लिए सपा और सहारा ग्रुप ने भी इसी हथियार का इस्तेमाल किया था। देश के बड़े कवियों में से एक और पंडित जवाहर लाल नेहरू के नजदीकी हरिवंश राय बच्चन के फोटो को प्रियंका गांधी द्वारा ट्वीट एक तरह से बच्चन और गांधी परिवार के रिश्तों में जमी बर्फ को पिघलाने का काम कर सकता है। एक समय अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी की दोस्ती भी चर्चाओं में रही है। 1984 में  राजीव गांधी के न्यौते पर ही अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद से पहला और अब तक अंतिम लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने बड़े नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को भारी मतों से हराया था। मौजूदा समय अमिताभ बच्चन राजनीति से दूर हैंं, लेकिन उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रशंसक माना जाता है।  उनकी पत्नी श्रीमती जया बच्चन समाजवादी पार्टी से राज्यसभा की सदस्य हैं।      

Comments

Popular posts from this blog

India's Former Prime Minister Ch. Charan Singh : सख्त प्रशासन, किसान का आजीवन चिंतन

अमेरिका में गोलगप्पा 70 रुपये का