बिहारः पासवान ने की राजनीति में परिवारवाद की पैरवी





लोजपा के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद सहित देश के अन्य वयोवृद्ध राजनेताओं को नई पीढ़ी को मौका देते हुए अपने-अपने राजनीतिक उत्तराधिकारियों की घोषणा कर देनी चाहिए। पटना के बापू सभागार में लोजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए रामविलास ने अपने पुत्र चिराग पासवान के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और भतीजा प्रिंस राज को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें शुभकामना देते हुए कहा कि "हम तो दूसरे लोगों को भी कहेंगे भइया नया जेनरेशन है, छोड़ते (पार्टी पद) क्यों नहीं हो, लालू जी जेल में बंद हैं। अपने ही बच्चों में बनाना है (राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष). चाहे तेजस्वी, तेजप्रताप या मीसा को बनावें. किसी को भी बना दें।
उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में सीबू सोरेन भी अपना (झामुमो प्रमुख का पद) पकड़े हुए हैं. मुलायम सिंह यादव को जब तक अखिलेश यादव ने नहीं हटाया तब तक पकड़े रहे। उधर, देवगौडा जी 93 साल के हो गए हैं, जबकि, अकाली दल के हैं सभी जगह. उन्होंने कहा,"नया जेनरेशन आ गया है. अपने जीते जी देख लो कि हमने जिस पौधे को लगाया है वह पौधा फल फूल रहा है।. हमारी जो आगे आने वाली पीढ़ी है. हर बाप को चाहत होनी चाहिए कि हम जितनी दूरी पर पहुंचे हैं, हमारी संतान चाहे बेटा हो या बेटी उससे भी आगे बढ़े. इसलिए पढाइए, लिखाइए अपना उत्ताधिकारी बनाकर उसे आगे बढ़ाने का काम कीजिए. हमलोगों ने किया।"
पासवान ने परिवारवाद के आरोप पर कहा 'ऐसा कोई एक पीढ़ी में कर सकता है. रामचंद्र पासवान को बढाये थे. एक बार जीत जाता पर चार बार एमपी (सांसद) रहा. पारस बाबू 1977 से विधायक रहे. चिराग नक्सल प्रभावित जमुई से चुनाव दोबारा भारी मतों जीते"

Comments

Popular posts from this blog

Uproar on Dharam Sansad, Naseerudeen shah's strong Remark

Chirag's Mother Reena Paswan : ब्राह्मण नहीं रविदासी सिख की बेटी हैं रीना पासवान

China & AMERICA : चीन-अमेरिका शीत युद्ध व उसके वैश्विक सरोकार