यूपी : "पानीपत" का विरोध सड़कों पर आया





हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी संजय दत्त की फिल्म पानीपत का विरोध सड़कों पर आ गया है। विरोध कर रहे जाट समाज का आरोप है कि फिल्म में इतिहास को तोड़ मरोड़़ कर पेश किया गया है। फिल्म में जाट समाज के अग्रज महाराजा सूरजमल को अपमानित ढंग पेश किया गया है। पश्चिमी यूपी में शामली जाट समाज के मुख्य जिलों में से एक माना जाता है। शामली में महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल के हजारों छात्र-छात्राओं ने सड़कों पर उतर कर अनुशासित ढंग से जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी  को ज्ञापन देकर "पानीपत" फिल्म के प्रदर्शन को बंद  करने की मांग की गई।  जुलूस में     महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल के  प्रबन्धक श्यामपाल सिंह, डॉक्टर सतेन्द्र वर्मा एवं महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल थे। चेतावनी दी गई कि फिल्म का प्रदर्शन बंद होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Uproar on Dharam Sansad, Naseerudeen shah's strong Remark

Chirag's Mother Reena Paswan : ब्राह्मण नहीं रविदासी सिख की बेटी हैं रीना पासवान

China & AMERICA : चीन-अमेरिका शीत युद्ध व उसके वैश्विक सरोकार