यूपी : बुलन्दशहर की प्रदर्शनी से पहले अंग्रेज की मजार पर होती है चादर पोसी


बुलंदशहर में आज से शुरू  प्रदर्शनी एक महीने तक चलेगी। प्रदर्शनी शुरू होने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अंग्रेज जॉर्ज मैटिन की मजार पर चादर चढ़ाई गई। प्रदर्शनी से पहले यह रस्म हमेशा अदा की जाती है।
बुलंदशहर में इस वर्ष छह मार्च शुक्रवार से जिले में कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन शुरू हो गया है। इससे पहले बृहस्पतिवार की शाम को जॉर्ज मैटिन नाम के  अंग्रेज की मजार पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर पहले चादर चढ़ाई और वहां पूजा अर्चना की। ऐसी मान्यता है कि अगर नुमाइश ग्राउंड के एक हिस्से में बनी मजार पर नुमाइश की शुरुआत से पहले चादर नहीं चढ़ाते तो अनिष्ट की आशंका बनी रहती है। लोगों के मुताबिक इसके कई उदाहरण बुलंदशहर में देखे गए हैं।
 बताया जाता है कि अंग्रेजी हुकूमत के दौरान 27 वर्षीय जॉर्ज मार्टिन की मृत्यु के बाद यहां अक्टूबर महीने में एक मजार बनाई गई थी। इसके बाद से साल में एक महीने के लिए लगने वाली प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। प्रदर्शनी से पहले जॉर्ज मार्टिन को याद कर उनकी मजार पर चादर चढ़ाई जाती है। मजार पर अगरबत्ती लगाकर जिला प्रशासन से कोई न कोई नुमाइंदा खुद जाता है और वहां पर सिर झुकाता है।

Comments

Popular posts from this blog

Meaning of First Prime Minister Pt. Jawahar Lal Nehru ji's absence in India

This is A Histry Mughal Empire last King Bahadur Shah Zafar बहादुर शाह जफर धूल में मिल गए लेकिन अंग्रेजों से नही मिले