बसपा : कोरोना महामारी पर मायावती की अपील, योगी का धन्यवाद

हुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपनी पार्टी के विधायकों से कहा है कि वह कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के मद्देनजर एक-एक करोड़ रूपये जरूरतमंदों की मदद हेतु दें। मायावती ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, देश भर में कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप के मद्देनजर उत्तरप्रदेश के बसपा विधायकों से अपील है कि वे भी पार्टी के सभी सांसदों की तरह अपनी विधायक निधि से कम से कम 1-1 करोड़ रुपये अति जरूरतमन्दों की मदद हेतु जरूर दें। बीएसपी के अन्य लोग भी अपने पड़ोसियों का जरूर मानवीय ध्यान रखें।’’
    बसपा सुप्रीमो ने  साथ ही, केन्द्र सरकार से भी अपील है कि विश्व बैंक से मिले 100 करोड़ डालर की कोरोना सहायता को विशेषकर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने में उचित इस्तेमाल करे ताकि कोरोना प्रकोप को सही नियोजित तौर पर रोका जा सके। जनता से भी अपील है कि वे आपदा की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करें।                                                  उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती की अपील की सराहना करने के साथ ही धन्यवाद दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

Rajeshwari Maurya shat what Naman राजेश्वरी मौर्य: शत शत नमन

Ganga kartik mela गंगा कार्तिक मेले में सड़कों पर किसानों की बोगियों का रैला, गंगा किनारे तंबुओं का डेरा